कैंसर का इलाज करवाकर भारत लौटे इरफान खान, इन फिल्मों की शूटिंग करेंगे पूरी
कई अरसों से इरफान खान न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर से जूझ रहे थे. फाइनली उनका इलाज पूरा हो चुका है. सूत्रों के मुताबिक इरफान रिकवर हो चुके हैं. न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर एक प्रकार का कैंसर है जो दिमाग के अंदर होता है...
कई अरसे से इरफान खान (Irfan Khan) न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर (Neuroendocrine tumor) से जूझ रहे थे. फाइनली उनका इलाज पूरा हो चुका है और वो भारत वापस आ चुके हैं. सूत्रों के मुताबिक इरफान रिकवर हो चुके हैं. न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर एक प्रकार का कैंसर है जो शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकता है. पिछले साल उन्होंने एक लेटर लिखकर अपनी बीमारी के बारे में सबको बताया था. इरफान खान की मैनेजर ने इशारों में बताया की इरफान ठीक हो चुके हैं. वहीं बॉलीवुड के एक क्रिएटिव डायरेक्टर ने भी उनके काम पर लौटने की पुष्टि की है.
डॉक्टरों के मुताबिक महिलाओं से ज्यादा पुरुषों को ये बीमारी होती हैं. अगर इस बीमारी की पहचान सही समय पर नहीं हुई तो यह कैंसर का रूप ले सकता है. इसकी शुरुआत शरीर के किसी भी हिस्से में ट्यूमर बनने से शुरू होती है. इस बीमारी की समय पर पहचान नहीं होने पर कैंसर होने की आशंका बढ़ जाती है.
यह भी पढ़ें : बॉलीवुड के इन बड़े सितारों ने ठुकराई थी ये फिल्में जो बाद में हुई ब्लॉकबस्टर हिट
पिछले साल इरफान ने ट्वीट कर बताया की मुझे न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर है. इस सच को कबूल करना मुश्किल था. लेकिन मेरे आस पास मौजूद लोगों का प्यार और मेरी इच्छाशक्ति ने मुझे उम्मीद दी है. आपको बता दें इरफान की बीमारी की वजह से उनकी कई फिल्मों की शूटिंग कैंसल कर दी गईं. इरफान विशाल भारद्वाज (Vishal Bhardwaj) की फिल्म 'सपना दीदी' (Sapna Didi) में काम करने वाले थे. इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) हैं. लेकिन खराब तबीयत की वजह से फिल्म शुरू नहीं हो सकी. इस बारे में विशाल भारद्वाज बयान दे चुके हैं कि फिल्म तभी शुरू होगी जब इरफान ठीक हो जाएंगे. इसके अलावा इरफान की और भी कई फिल्में हैं जो अधर में हैं जिनकी शूटिंग जल्द ही शुरू होगी.
इरफान करीब एक साल से अपनी बीमारी के चलते बॉलीवुड से दूर हैं. फैन्स इरफान का बॉलीवुड में वापस आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2019 10:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

