अभिनेता आशिम गुलाटी का छलका दर्द, कहा- मैंने बहुत अस्वीकृतियों का सामना किया है
अभिनेता आशिम गुलाटी का कहना है कि एक वक्त था जब उन्हें बहुत अस्वीकृति का सामना करना पड़ा था.
मुंबई: अभिनेता आशिम गुलाटी का कहना है कि एक वक्त था जब उन्हें बहुत अस्वीकृति का सामना करना पड़ा था. आशिम ने एक बयान में कहा, "मैं मूल रूप से दिल्ली का हूं. मैं काम के लिए जब मुंबई पहुंचा तो मैंने बहुत अस्वीकृति का सामना किया. मैं इस नकरात्मकता को अपने दिमाग में नहीं आने देना चाहता. अब साढ़े चार साल हो गए हैं. तब से मैं अपने जीवन में सकारात्मकता को लेकर आया हूं."
उन्होंने 2015 में 'गुलमोहर ग्रांड' के साथ छोटे पर्दे पर अपना सफर शुरू किया था. आशिम 'कर्णसंगिनी' में कर्ण का किरदार निभा रहे हैं. उन्होंने कहा, "एक कुशल योद्धा कर्ण वह मान्यता प्राप्त करने में विफल रहता है जिसका वह हकदार है और उसे हर वक्त खुद को साबित करना होता है. मैं कुछ हद तक कर्ण की तरह हूं. इसलिए मैंने यह किरदार निभाने का फैसला किया."
संबंधित खबरें
Is Sharvari Wagh Dating Vedang Raina: क्या वेदांग रैना को डेट कर रही हैं शरवरी वाघ, सनी कौशल से ब्रेकअप के बाद बढ़ीं नजदीकियां
Sohael Khaturiya से तलाक के बाद Hansika Motwani का पहला पोस्ट, सकारात्मकता और अटूट हौसले से भरा मैसेज किया सोशल मीडिया पर शेयर
Mahakumbh Girl: कौन हैं फरमान खान? 'महाकुंभ गर्ल' मोनालिसा भोसले ने परिवार के विरोध के बीच जिनसे रचाया अंतरधार्मिक विवाह
'Dhurandhar 2': रणवीर सिंह की फिल्म में होगा यामी गौतम का धमाका, अस्पताल के 'क्रिटिकल सीन' में निभाएंगी अहम भूमिका
\