मनोरंजन

'वंडर वुमेन' स्टार गैल गैडोट हॉलोकोस्ट ड्रामा में आएंगी नजर

'वंडर वुमेन' स्टार गैल गैडोट जल्द ही 'इरेना सेंडलर' में नजर आएंगी. यह फिल्म एक पोलिश हिरोइन पर आधारित है, जिन्होंने एक हॉलोकास्ट के दौरान कई यहूदी बच्चों को बचाया था. वैरायटी डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, गैडोट अपने नवनिर्मित प्रोडक्शन हाउस पायलट वेभ के साथ फिल्म का निर्माण भी कर रही हैं, जिसमें उनके पति यरोन वर्सानो उनके पार्टनर हैं.

'वंडर वुमेन' स्टार गैल गैडोट हॉलोकोस्ट ड्रामा में आएंगी नजर
गैल गैडोट (Photo Credits: IANS)

लॉस एंजेलिस: 'वंडर वुमेन' (Wonder Woman) स्टार गैल गैडोट (Gal Gadot) जल्द ही 'इरेना सेंडलर' (Irena Sendler) में नजर आएंगी. यह फिल्म एक पोलिश हिरोइन पर आधारित है, जिन्होंने एक हॉलोकास्ट के दौरान कई यहूदी बच्चों को बचाया था. वैरायटी डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, गैडोट अपने नवनिर्मित प्रोडक्शन हाउस पायलट वेभ के साथ फिल्म का निर्माण भी कर रही हैं, जिसमें उनके पति यरोन वर्सानो उनके पार्टनर हैं.

इसके अलावा द वार्नर ब्रॉस (The Warner Bros) प्रोजेक्ट का निर्माण मार्क प्लाट द्वारा भी किया जा रहा है. जस्टिन जुएल गिलमर इसका स्क्रीनप्ले तैयार कर रही हैं.

 

View this post on Instagram

 

She’s so gorgeous! #galgadot

A post shared by Gal Gadot Fan (@forgalgadot) on

यह भी पढ़ें : ‘वंडर वुमन’ एक्ट्रेस गैल गैडोट के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे अली फजल, ‘डेथ ऑन द नाइल’ में आएंगे नजर

सेंडलर ने बच्चों को बचाने के लिए दर्जनों लोगों के साथ मिलकर काम किया, उनका गलत पहचान पत्र बनवाया और उन्हें कई परिवारों को सौंप दिया. हालांकि 1943 में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तारी के बावजूद सेंडलर ने बच्चों के बारे कुछ नहीं बताया.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 12, 2019 04:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).