मनोरंजन

Throwback: जब एंजेलिना जोली को किस करने के लिए बेसब्र थे अमेरिकन एक्टर वैल किल्मर

अमेरिकी अभिनेता वैल किल्मर 2004 में फिल्म 'अलेक्जेंडर' के सेट पर अभिनेत्री एंजेलिना जोली की ओर आकर्षित हो गए थे और ऑस्कर विजेता अभिनेत्री का साथ पाने का सपना देखने लगे थे. हालांकि एक साल बाद एंजेलिना जोली 2005 में अभिनेता ब्रैड पिट के साथ प्यार में पड़ गई थीं.

Throwback: जब एंजेलिना जोली को किस करने के लिए बेसब्र थे अमेरिकन एक्टर वैल किल्मर
वैल किल्मर और एंजेलिना जोली (Photo Credits: Instagram)

अमेरिकी अभिनेता वैल किल्मर (Val Kilmer) 2004 में फिल्म 'अलेक्जेंडर' (Alexander) के सेट पर अभिनेत्री एंजेलिना जोली (Angelina Jolie) की ओर आकर्षित हो गए थे और ऑस्कर विजेता अभिनेत्री का साथ पाने का सपना देखने लगे थे. 'एसशोबिज डॉट कॉम' के मुताबिक, किल्मर ने कहा कि ओलिवर स्टोन की फिल्म के निर्माण के दौरान वह और एंजेलिना करीब आ गए थे और उन्हें लगा कि अभिनेत्री के बिली बॉब थॉर्नटन से अलगाव के बाद उन्हें डेट करने का मौका मिल सकता है.

मैगजीन यूएस वीकली के मुताबिक, अपने नए संस्मरण 'आई एम योर हकलबेरी' में उन यादों को ताजा करते हुए किल्मर ने लिखा, "हमारी अच्छी दोस्ती हो गई थी. जब एंजेलिना की मां (मार्चलीन बेट्रेंड) कैंसर से जूझ रही थीं तो मैं अभिनेत्री के आसपास था. वे उनकी मां के पसंदीदा होटल में रह रहे थे या शायद वह एंजी का था. मैं वहां खुद से रहने लगा था. यह अर्थपूर्ण, नश्वर, सहज और अच्छा था."

यह भी पढ़ें: एंजेलिना जोली होंगी इस उपन्यास पर आधारित फिल्म का हिस्सा, टेलर शेरिडन करेंगे निर्देशन

उन्होंने स्टोन से कहा था कि उन्हें लगा कि फिल्म में दोनों के बीच रोमांटिक सीन होने चाहिए. उन्होंने लिखा, "मैं बस थोड़ा मजाक कर रहा था." किल्मर ने स्वीकार किया कि स्टोन ने इसे मजाक के तौर पर नहीं लिया था. उन्होंने कहा, "मैं एंजेलिना को किस करने के लिए, उनके लिए गल्फस्ट्रीम जेट खरीदने के लिए बेसब्र था." हालांकि, एक साल बाद एंजेलिना जोली 2005 में अभिनेता ब्रैड पिट के साथ प्यार में पड़ गई थीं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2020 11:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).