रोजा सैलेजर ने अपने किरदार को लेकर दिया बयान, कहा- कला में निखार लाना पंसद करती हूं
अमेरिकी अभिनेत्री रोजा सैलेजर (Rosa Salazar) का कहना है कि वह अपनी कला व अभिनय में निखार लाने और प्रोजेक्ट के चरित्र में ढल जाने के लिए नए तरीके तलाशना पसंद करती हैं....
लॉस एंजेलिस: अमेरिकी अभिनेत्री रोजा सैलेजर (Rosa Salazar) का कहना है कि वह अपनी कला व अभिनय में निखार लाने और प्रोजेक्ट के चरित्र में ढल जाने के लिए नए तरीके तलाशना पसंद करती हैं. सैलेजर ने एक बयान में आईएएनएस से कहा, "मैं अभिनय से प्यार करती हूं और मैं नए तरीके तलाशना पसंद करती हूं जिससे मैं अपनी कला में निखार ला सकूं."
अभिनेत्री जल्द ही जेम्स कैमरून की फिल्म 'अलिटा बैटल एंजेल' (Alita Battle Angle) में नजर आएंगी जो भारत में अमेरिका से ठीक एक सप्ताह पहले आठ फरवरी को रिलीज होगी.
Power is the name of the game in Iron City, and these are the players. The battle begins February 14. #Alita (1/3) pic.twitter.com/KCXlhflmhP
— Alita: Battle Angel (@AlitaMovie) January 17, 2019
यह भी पढ़ें: जस्टिन बीबर ने क्रिस ब्राउन का किया समर्थन, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने किया ट्रोल
फॉक्स स्टार स्टूडियोज (Fox Star Studios) फिल्म को भारत में रिलीज करेगी. रॉबर्ट रोड्रिगुएज (Robert Rodriguez) निर्देशित फिल्म को कैमरून ने जॉन लैंडो के साथ अपने लाइटस्टॉर्म एंटरटेनमेंट बैनर के तले निर्मित किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2019 11:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

