मनोरंजन

वन डायरेक्शन के पूर्व सदस्य लुइस टॉमलिंसन ने अपनी दिवंगत मां और बहन को किया याद

गायक लुइस टॉमलिंसन (Louis Tomlinson) ने अपनी दिवंगत मां और बहन को याद करते हुए कहा कि मां और बहन को खोने के दुख को झेल पाना आसान नहीं होता...

वन डायरेक्शन के पूर्व सदस्य लुइस टॉमलिंसन ने अपनी दिवंगत मां और बहन को किया याद
लुइस टॉमलिंसन (Photo Credit-Instagram)

लॉस एंजिलिस:  गायक लुइस टॉमलिंसन (Louis Tomlinson) ने अपनी दिवंगत मां और बहन को याद करते हुए कहा कि मां और बहन को खोने के दुख को झेल पाना आसान नहीं होता. डेलीमेल डॉट को डॉट यूके की एक रिपोर्ट के अनुसार, "द काइले एंड जैकी ओ शो" (The Kyle and Jackie O Show) पर पूर्व वन डायरेक्शन स्टार ने बताया कि किस तरह गीत लेखन ने उन्हें उनकी मां और बहन के निधन के गम से बाहर निकालने में मदद की.

टॉमलिंसन की मां जोनाह डेकेन की मृत्यु साल 2016 में हो गई थी, वहीं इस साल मार्च के अंत में उनकी 18 वर्षीय बहन फेलिसिट भी चल बसीं.

 

View this post on Instagram

 

My mother looking gorgeous before the Brits earlier this year . I love you and miss you so much !

A post shared by Louis Tomlinson (@louist91) on

यह भी पढ़ें: वन डायरेक्शन के पूर्व सदस्य क्रिसमस के मौके पर हो सकतें हैं एकजुट

 

View this post on Instagram

 

☠️

A post shared by Louis Tomlinson (@louist91) on

गायक ने अपने नई गीत 'टू ऑफ अस' का प्रचार करने के दौरान कहा, "यह आसान नहीं था, लेकिन मुझे लगा कि इस गीत को लिखने का यह सबसे अच्छा वक्त है. मेरे ख्याल से बहुत से लोग अपनी भावनाओं को दबा कर रखते हैं और मुझे लगता है कि मैं भी उनमें से ही एक हूं." 27 वर्षीय गायक ने अपना नया गीत अपनी दिवंगत मां को समर्पित किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2019 04:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).