One Direction :लंदन में बदमाशों ने छुरी के दम पर की लूटपाट
म्यूजिक बैंड वन डायरेक्शन के सदस्यों में से एक हैरी स्टाइल्स के साथ कथित तौर पर लूटपाट की गई और यह वाकया उस वक्त हुआ, जब वह लंदन के हैम्पस्टेड इलाके में थे. एसेशोबिज डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना 14 फरवरी को हुई थी.
लंदन : म्यूजिक बैंड वन डायरेक्शन (One Direction) के सदस्यों में से एक हैरी स्टाइल्स (Harry Styles) के साथ कथित तौर पर लूटपाट की गई और यह वाकया उस वक्त हुआ, जब वह लंदन के हैम्पस्टेड इलाके में थे. एसेशोबिज डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना 14 फरवरी को हुई थी. मिरर ऑनलाइन के मुताबिक, स्टाइल्स को एक शख्स द्वारा छूरी की नोंक पर रखा गया था जिसने उनसे पैसे की मांग की. कलाकार के एक करीबी सूत्र ने कहा, "स्टाइल्स ने इस दौरान ठंडे दिमाग से काम लिया, तुरंत उसे पैसे दे दिए. खुद को और उस शख्स को शांत रखते हुए उन्होंने इस स्थिति को बखूबी संभाला."
भले ही स्टाइल्स उस वक्त शांत रहे, लेकिन इस वाकये ने उन्हें अंदर से हिलाकर रख दिया.मेट्रोपॉलिटन पुलिस हैम्पस्टेड इलाके के स्पैनियार्डस रोड पर कथित तौर पर हुई लूटपाट की इस घटना की जांच कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें : इंटरनेशनल स्टार ब्रिटनी लाइव परफॉर्मेंस के दौरान हुईं चोटिल, अस्पताल में चल रहा है इलाज
सूत्र के मुताबिक, "अधिकारियों ने शनिवार, 15 फरवरी को इस घटना के संबंध में संपर्क किया, जिसे शुक्रवार रात को 23.50 बजे अंजाम दिया गया. एक आदमी ने दूसरे को छुरी दिखाकर धमकी दी. इस बारे में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है. पीड़ित को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है, लेकिन उससे पैसे ले लिए गए हैं."
मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. स्टाइल्स इस वाकये से काफी जल्दी उबर गए. उन्हें 18 फरवरी, मंगलवार को 2020 ब्रिट पुरस्कार समारोह में देखा गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 20, 2020 05:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

