मनोरंजन

वन डायरेक्शन के पूर्व सदस्य क्रिसमस के मौके पर हो सकतें हैं एकजुट

ब्रिटिश गायक लियाम पेन ने इस बात के संकेत दिए हैं कि वह क्रिसमस के मौके पर वन डायरेक्शन बैंड के पूर्व सदस्यों के साथ मुलाकात कर सकते हैं.....

वन डायरेक्शन के पूर्व सदस्य क्रिसमस के मौके पर हो सकतें हैं एकजुट
वन डायरेक्शन बैंड सदस्य (Photo Credit-Instagram)

लंदन: ब्रिटिश (British) गायक लियाम पेन (Liam Payne) ने इस बात के संकेत दिए हैं कि वह क्रिसमस (Christmas) के मौके पर वन डायरेक्शन बैंड (One Direction Band) के पूर्व सदस्यों के साथ मुलाकात कर सकते हैं. उन्होंने शनिवार को यहां रेडियो स्टेशन कैपिटल एफएम (Capital FM) द्वारा आयोजित जिंगल बेल बॉल म्यूजिक फेस्टिवल (Jingle Bell Ball Music Festival) में 16,000 लोगों के सामने लेनन स्टेला के साथ प्रस्तुति दी. वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, मंच पर जाने से पहले उन्होंने मेजबान रोमन केम्प से त्योहार के सीजन में बैंड के पूर्व सदस्यों से मुलाकात करने के बारे में बात की.

उन्होंने कहा, "मैंने नियाल होरान (Niall Horan) से बात की, मैंने लंबे अरसे से उससे बात नहीं की थी. मैं क्रिसमस पर उससे मिलने की उम्मीद करता हूं." लियाम ने कहा, "हर कोई इतना व्यस्त है, यह बिल्कुल ऐसा ही है. 'द एक्स फैक्टर' (The X Factor) के दौरान लुई टॉमलिंसन (Louis Tomlinson) से मेरी मुलाकात हुई थी."

गायक ने कहा कि पिछले कुछ समय से हैरी स्टाइल्स (Harry Styles) से उनकी मुलाकात नहीं हुई है. लेकिन, अब उन्हें लगता है कि हर कोई लंदन में है तो अच्छी बात है और सबसे मुलाकात हो सकती है.

यह भी पढ़ें:Avengers 4 End Game Trailer: सामने आया ‘एवेंजर्स 4’ का धमाकेदार ट्रेलर, यहां देखें

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 11, 2018 11:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).