सिंगर केटी पेरी ने एक्टर ऑरलैंडो ब्लूम से की सगाई, सोशल मीडिया पर सांझा की तस्वीर
गायिका केटी पेरी (Katy Perry) का कहना है कि अभिनेता ऑरलैंडो ब्लूम (Orlando Bloom) के साथ तीन साल के रोमांस के बाद उन्होंने इस साल वेलेंटाइन डे (Valentine's Day) के दिन उनसे सगाई कर ली...
लंदन: गायिका केटी पेरी (Katy Perry) का कहना है कि अभिनेता ऑरलैंडो ब्लूम (Orlando Bloom) के साथ तीन साल के रोमांस के बाद उन्होंने इस साल वेलेंटाइन डे (Valentine's Day) के दिन उनसे सगाई कर ली. डेलीमेल डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, 'पार्ट ऑफ मी' की हिटमेकर ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम (Instagram) पर यह समाचार साझा किया.
उन्होंने अपने मंगेतर ऑरलैंडो के साथ अपनी शादी की तस्वीर साझा की, जिसमें वे अपनी सगाई की अंगूठी भी दिखा रही थीं इस तस्वीर के साथ उन्होंने 'फुल ब्लूम' लिखा. 'ट्रोय' के अभिनेता ने भी इसी तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, "लाइफटाइम्स". केटी की मां मेरी हडसन ने भी सगाई की तस्वीर को फेसबुक पर साझा करते हुए लिखा, "देखो, पिछली रात किसने सगाई की".
यह भी पढ़ें: हॉलीवुड अभिनेत्री क्लारा मैकग्रेगोर ने सोशल मीडिया पर अपनी टॉपलेस तस्वीरें की साझा
पेरी ने इससे पहले अभिनेता रसेल ब्रांड से शादी की थी, जबकि ऑरलैंडो ने इससे पहले मॉडल मिरांडा केर से शादी की थी. ऑरलैंडो ब्लूम एक अंग्रेजी अभिनेता है जो 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' में 'लेगोलस' और 'पाइरेट्स ऑफ कैरिबियन' सिरीस में 'विल टर्नर' का किरदार निभाने के लिए जाने जाते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2019 09:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

