मनोरंजन

हॉलीवुड सिंगर डेमी लोवेटो की न्यूड तस्वीरें स्नैपचैट पर हुई लीक

हैकर्स द्वारा कथित तौर पर स्टार डेमी लोवेटो की कई न्यूड तस्वीरें ऑनलाइन पोस्ट करने के बाद उनके प्रशंसक काफी गुस्से में हैं और उन्होंने गायिका को अपना समर्थन देने की पेशकश की है. द ब्लास्ट के अनुसार, हाल ही में साइबर ट्रोल्स ने उनके स्नैपचैट को हैक कर लिया था, जिसके बाद हैकर्स ने गायिका की कई अंतरंग तस्वीरें सार्वजनिक तौर पर पोस्ट कर दीं.

हॉलीवुड सिंगर डेमी लोवेटो की न्यूड तस्वीरें स्नैपचैट पर हुई लीक
हॉलीवुड सिंगर डेमी लोवेटो (Photo Credits: Instagram)

लॉस एंजेलिस: हैकर्स द्वारा कथित तौर पर स्टार डेमी लोवेटो (Demi Lovato) की कई न्यूड तस्वीरें ऑनलाइन पोस्ट करने के बाद उनके प्रशंसक काफी गुस्से में हैं और उन्होंने गायिका को अपना समर्थन देने की पेशकश की है. द ब्लास्ट के अनुसार, हाल ही में साइबर ट्रोल्स ने उनके स्नैपचैट को हैक कर लिया था, जिसके बाद हैकर्स ने गायिका की कई अंतरंग तस्वीरें सार्वजनिक तौर पर पोस्ट कर दीं.

द सन डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के अनुसार, स्नैपचैट हैक होने के तुरंत बाद ही स्टार की पब्लिसिटी टीम ने उनकी तस्वीरें हटानी शुरू कर दीं. अब उन सारी तस्वीरों को डिलीट कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें : हॉलीवुड स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स ने अपनाया अपना पुराना लुक, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

इस बारे में 27 वर्षीय स्टार के एक प्रशंसक ने ऑनलाइन लिखा कि, "सेलिब्रिटीज की न्यूड तस्वीरें लीक करना वास्तव में नीच और असभ्य हरकत है." एक अन्य प्रशंसक ने लिखा, "हे भगवान, डेमी का स्नैपचैट हैक हो गया है, कोई ऐसा क्यों करता है भला."

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2019 01:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).