मनोरंजन

हॉलीवुड एक्टर नोआ सेंटीनियो अपनी गर्लफ्रेंड एलेक्सिस रेन को मानते हैं 'एंजेल', जानें वजह

अमेरिकी अभिनेता नोआ सेंटीनियो का कहना है कि उनकी गर्लफ्रेंड एलेक्सिस रेन उनके जीवन का फरिश्ता है. अभिनेता ने यहां अपनी नई फिल्म 'चार्लीज एंजेल्स' के प्रीमियर के दौरान रेड कॉर्पेट पर अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में खुलकर बात की. नोआ ने प्रीमियर में रेन एलेक्सिस के मौजूद नहीं होने का कारण पूछे जाने पर 'ईटीऑनलाइन डॉट कॉम' को बताया फिलहाल वह ताहिती में है.

हॉलीवुड एक्टर नोआ सेंटीनियो अपनी गर्लफ्रेंड एलेक्सिस रेन को मानते हैं 'एंजेल', जानें वजह
नोआ सेंटीनियो और एलेक्सिस रेन (Photo Credits: Instagram)

अमेरिकी अभिनेता नोआ सेंटीनियो (Noah Centineo) का कहना है कि उनकी गर्लफ्रेंड एलेक्सिस रेन (Alexis Ren) उनके जीवन का फरिश्ता (एंजेल) है. अभिनेता ने यहां अपनी नई फिल्म 'चार्लीज एंजेल्स' के प्रीमियर के दौरान रेड कॉर्पेट पर अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में खुलकर बात की. नोआ ने प्रीमियर में रेन एलेक्सिस के मौजूद नहीं होने का कारण पूछे जाने पर 'ईटीऑनलाइन डॉट कॉम' को बताया फिलहाल वह ताहिती में है.

वह कोरल के लिए जागरूकता लाने और पैसे जुटाने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि रेन उनकी जिंदगी का 'फरिश्ता' हैं. पिछले सप्ताह नोआ ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर खुलासा किया था कि उनका घुटना बुरी तरह से चोटिल हो गया है.

यह भी पढ़ें: हॉलीवुड टेलीविजन की हस्ती एलेन डीजेनेरस को गोल्डन ग्लोब में कैरल बर्नेट अवॉर्ड से किया जाएगा सम्मानित

उन्हें नहाने में दिक्कत हो रही है और रेन उनके फिजीकल थेरेपिस्ट के साथ उनकी मदद कर रही है. अभिनेता 'चार्लीज एंजेल्स' के नए वर्जन को लेकर बहुत उत्साहित हैं. फिल्म भारत में 15 नवंबर को अंग्रेजी और हिंदी में रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 13, 2019 10:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).