BAFTA Film Awards 2024: दीपिका पादुकोण ने 'बाफ्टा' में साड़ी लुक में मचाई धूम, 'द ज़ोन ऑफ इंटरेस्ट' को दिया सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म का पुरस्कार (Watch Video)
यह पहली बार है जब दीपिका बाफ्टा में प्रेजेंटर के रूप में नजर आईं. उनकी शानदार उपस्थिति और धाराप्रवाह अंग्रेजी बोलने ने सभी का ध्यान आकर्षित किया. सोशल मीडिया पर भी दीपिका की तारीफों का सिलसिला जारी है.
BAFTA Film Awards 2024: बॉलीवुड की ग्लैमर क्वीन दीपिका पादुकोण ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपना जलवा बिखेरा. 77वें ईई बाफ्टा फिल्म अवार्ड्स 2024 में दीपिका ने "फिल्म नॉट इन द इंग्लिश लैंग्वेज" श्रेणी का पुरस्कार प्रदान किया. इस पुरस्कार को प्रतिष्ठित ब्रिटिश ड्रामा फिल्म "द ज़ोन ऑफ इंटरेस्ट" ने अपने नाम किया. दीपिका अपने आकर्षक साड़ी लुक में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं. उन्होंने मंच पर फिल्मों की विविधता और कहानियों की शक्ति के बारे में बात करते हुए इस श्रेणी को काफी महत्वपूर्ण बताया. John Cena-Shah Rukh Khan: शाहरुख खान के बहुत बड़े फैन है WWE स्टार जॉन सेना, 'भोली सी सूरत' गाने को गाकर जीता दिल; देखें वीडियो
यह पहली बार है जब दीपिका बाफ्टा में प्रेजेंटर के रूप में नजर आईं. उनकी शानदार उपस्थिति और धाराप्रवाह अंग्रेजी बोलने ने सभी का ध्यान आकर्षित किया. सोशल मीडिया पर भी दीपिका की तारीफों का सिलसिला जारी है. उनके फैंस उनकी प्रतिभा और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी उपलब्धियों पर गर्व कर रहे हैं.
देखें वीडियो:
Full video of Deepika Padukone announcing the Film Not in the English Language Award for ‘The Zone of Interest’ on stage during the EE BAFTA Film Awards 2024 ✨#DeepikaPadukone #BAFTA2024 #BAFTAs pic.twitter.com/Wl7RqxjWlz
— Deepika Padukone Fanpage (@pikashusbandd) February 18, 2024
इस जीत के साथ दीपिका ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह सिर्फ बॉलीवुड सुंदरी ही नहीं बल्कि एक अंतरराष्ट्रीय कलाकार हैं. उनकी प्रतिभा और शानदार हस्ती का लोहा हर कोई मानता है. वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका आखिरी बार ऋतिक रोशन के साथ फिल्म फाइटर में नजर आई हैं. जोकि 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 19, 2024 09:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

