अजीज अंसारी ने यौन दुर्व्यवहार आरोप लगने के एक साल बाद दिया ये बयान
यौन दुर्व्यवहार का आरोप लगने के करीब एक साल बाद कॉमेडियन अजीज अंसारी (Aziz Ansari) ने कहा कि इस दौरान उन्हें काफी कुछ सोचने का मौका मिला
न्यूयॉर्क: यौन दुर्व्यवहार का आरोप लगने के करीब एक साल बाद कॉमेडियन अजीज अंसारी (Aziz Ansari) ने कहा कि इस दौरान उन्हें काफी कुछ सोचने का मौका मिला और उन्हें लगता है कि वह एक बेहतर इंसान बने हैं. अंसारी ने कहा कि वह अभी तक इसलिए चुप थे क्योंकि वह अपने आपको समझना चाहते थे.
उन्होंने कहा, ‘‘इस बारे में बात करना दिल दहलानेवाला है. ऐसा समय था जब कई बार मैं वास्तव में परेशान, अपमानित और शर्मिंदा महसूस करता था. लेकिन एक वर्ष बाद मुझे उम्मीद है कि मैं उससे एक कदम आगे बढ़ चुका हूं. इसने मुझे काफी सोचने को मजबूर किया और मुझे लगता है कि मैं इससे एक बेहतर इंसान बना हूं.’’
यह भी पढ़ें: अभिनेत्री किम शर्मा ने दिखाया अपना हॉट अवतार, तस्वीर देख उड़ जाएंगे होश
अंसारी ने न्यूयॉर्क के ‘विलेज अंडरग्राउंड’ में एक शो के बाद यह बयान दिया. गौरतलब है कि एक महिला ने अंसारी पर डेट के दौरान यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 13, 2019 05:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

