मनोरंजन

'एवेंजर्स एंडगेम' का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी, दूसरे दिन कमाए इतने करोड़

हॉलीवुड फिल्म 'एवेंजर्स एंडगेम' (Avengers Endgame) दुनियाभर में लाजवाब प्रदर्शन कर रही है. भारतीय बॉक्स ऑफिस (Indian Box Office) पर भी इस फिल्म ने तहलका मचा रखा है. पहले दिन 'एवेंजर्स एंडगेम' ने तकरीबन 53 करोड़ की रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी.

'एवेंजर्स एंडगेम' का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी, दूसरे दिन कमाए इतने करोड़
फिल्म 'एवेंजर्स: एंडगेम' का पोस्टर (Photo Credits: Instagram)

हॉलीवुड फिल्म 'एवेंजर्स एंडगेम' (Avengers Endgame) दुनियाभर में लाजवाब प्रदर्शन कर रही है. भारतीय बॉक्स ऑफिस (Indian Box Office) पर भी इस फिल्म ने तहलका मचा रखा है. पहले दिन 'एवेंजर्स  एंडगेम' ने तकरीबन 53 करोड़ की रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी. अब इस फिल्म के दूसरे दिन के आकड़े भी सामने आ चुके हैं.  दूसरे दिन भी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी है. खबरों के अनुसार शनिवार को यह फिल्म तकरीबन 60 करोड़ रुपये कमाने में सफल हुई है.

बता दें कि 'एवेंजर्स एंडगेम' देशभर में तकरीबन 1700 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है. फैन्स के बीच फिल्म की ज्यादा डिमांड को देखते हुए कुछ सिनेमाघरों में देर रात भी इस फिल्म के शोज चल रहे हैं. कम स्क्रीन्स में रिलीज होने के बावजूद यह फिल्म अभी तक भारत में 113 करोड़ रुपये कमा चुकी है.

 

View this post on Instagram

 

Check out this Marvel Studios’ #AvengersEndgame inspired poster by artist @PAIDesign. #DontSpoilTheEndgame

A post shared by Marvel Studios (@marvelstudios) on

यह भी पढ़ें:- 'एवेंजर्स एंडगेम' की भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन कमाए इतने करोड़

आपको बता दें कि हम पहले ही आपके लिए फिल्म 'एवेंजर्स एंडगेम' का रिव्यू पेश कर चुके हैं. हमने इस फिल्म को 4.5 स्टार्स दिए थे. हमारे रिव्यू में हमने आपको बताया था कि, "यह फिल्म एवेंजर्स सीरीज की आखिरी और सबसे बेहतरीन फिल्म है. फिल्म में ऐसे कई दृश्य हैं जो आपका दिल जीत लेंगे. साथ ही कुछ सीन्स देखने के बाद आपकी आंखें भी नम हो जाएगी."

 

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2019 12:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).