23वें हॉलीवुड फिल्म अवॉर्ड्स में 'Avengers: Endgame' को ब्लॉकबस्टर अवार्ड के लिए विजेता घोषित किया गया
मार्वेल की ब्लॉबस्टर फिल्म 'एवेंजर्स एंडगेम' को आगामी 23वें हॉलीवुड फिल्म अवॉर्ड्स में हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर अवार्ड का विजेता घोषित किया गया है. इसकी घोषणा मंगलवार को की गई. इस मल्टीस्टारर एक्शन ड्रामा को सिनेमा के इतिहास में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म की श्रेणी में यह अवॉर्ड दिया जाएगा.
मार्वेल की ब्लॉबस्टर फिल्म 'एवेंजर्स एंडगेम' (Avengers: Endgame) को आगामी 23वें हॉलीवुड फिल्म अवॉर्ड्स में हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर अवार्ड का विजेता घोषित किया गया है. इसकी घोषणा मंगलवार को की गई. इस मल्टीस्टारर एक्शन ड्रामा को सिनेमा के इतिहास में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म की श्रेणी में यह अवॉर्ड दिया जाएगा. मार्वेल स्टूडियोज (Marvel Studios) के अध्यक्ष केविन फाइगी और प्रोडक्शन के कार्यकारी उपाध्यक्ष विक्टोरिया अलोंसो इस पुरस्कार को स्वीकार करेंगे.
इस साल के हॉलीवुड करियर अचीवमेंट अवॉर्ड के लिए अभिनेत्री शार्लीज थेरॉन चुनी गई हैं. इस साल के समारोह में इनके अलावा अल पचीनो, एंटोनिया बैंडेराज, रेनी जेल्वेगर और लौरा डर्न जैसे कलाकारों को भी विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा. बैंडेराज को प्रेडो अल्मोदोवर की फिल्म 'पेन एंड ग्लोरी' में उनके किरदार के लिए हॉलीवुड एक्टर अवॉर्ड से नवाजा जाएगा जबकि हॉलीवुड एक्ट्रेस अवॉर्ड जेल्वेगर को जूडी गारलेंड की बायोपिक 'जूडी' में उनके किरदार के लिए मिलेगा.
यह भी पढ़ें : Avengers: Endgame फैंस के लिए इंटरनेट पर हुई रिलीज, ये है फिल्म देखने का सही तरीका
अल पचीनो को मार्टिन स्कोर्सेसे की नई फिल्म 'द आइरिशमैन' में जिमी होफा के किरदार के लिए हॉलीवुड सर्पोटिंग एक्टर का अवॉर्ड दिया जाएगा. वहीं इस बार हॉलीवुड सर्पोटिंग एक्टरेस अवार्ड अभिनेत्री लौरा डर्न को नूह बॉमबच की फिल्म 'मैरिज स्टोरी' के लिए मिलेगा. समारोह का आयोजन तीन नवंबर को बेवर्ली हिल्स में बेवर्ली हिल्टन में किया जाएगा जिसकी मेजबानी रॉब रीगल करेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 30, 2019 02:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

