Avatar The Way of Water box office collection: James Cameron की 'अवतार 2' ने भारत में 200 करोड़ की कमाई का आंकड़ा किया पार
साइंस-फिक्शन अवतार 2 के लिए दूसरा हप्ता भी काफी लकी साबित हो सकता है, क्योंकि इस हप्ते रिलीज हुई रोहित शेट्टी की पीरियड-कॉमेडी फिल्म सर्कस की धीमी शुरुआत है.
Avatar The Way of Water box office collection: जेम्स कैमरन की फिल्म अवतार: द वे ऑफ वॉटर ने पहले हप्ते जोरदार कमाई करने के बाद दूसरे हप्ते की तरफ आगे बढ़ गई है. फिल्म ने दूसरे शनिवार को भारत में 20.75 करोड़ का कारोबार किया और आसानी से फिल्म ने दूसरे हप्ते की शुरुआत में ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार करते हुए 223 करोड़ का कारोबार कर लिया है.
साइंस-फिक्शन अवतार 2 के लिए दूसरा हप्ता भी काफी लकी साबित हो सकता है, क्योंकि इस हप्ते रिलीज हुई रोहित शेट्टी की पीरियड-कॉमेडी फिल्म सर्कस की धीमी शुरुआत है. सर्कस में रणवीर कपूर, जैकलीन फर्नांडिस और पूजा हेगड़े प्रमुख भूमिका हैं. इसके अलावा क्रिसमस और नए साल की छुट्टियां फिल्म को तगड़ा लाभ पहुंचा सकती हैं.
जेम्स कैमरन की अवतार: द वे ऑफ वॉटर 2009 की मूल फिल्म के 13 साल बाद रिलीज हुई है. फिल्म के सीक्वल में जेक सुली (सैम वर्थिंगटन) और नेतिरी (ज़ो सलदाना) का अनुसरण करती है क्योंकि वे अपने बच्चों को स्काईपर्स और कर्नल क्वारिच (स्टीवन लैंग) की वापसी से बचाने की कोशिश करते हैं जो बदला लेने पर उतारू हैं। यह फिल्म नावी की एक नई जल जनजाति का भी परिचय देती है जिसे मेटकायना कहा जाता है. फिल्म 16 दिसंबर को वर्ल्डवाइड अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगू और कन्नड़ में रिलीज हुई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 25, 2022 02:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

