Happy Birthday Parineeti Chopra: 31 साल की हुई बॉलीवुड की ये प्यारी बिंदु, अपने Hot लुक से करती हैं सबको घायल
परदे पर हर तरह के किरदार निभाने वाली परिणीति चोपड़ा का ग्लेमर्स लुक भी देखने लायक होता हैं. परिणीति सोशल मीडिया पर कई बार अपनी हॉट फोटोज भी शेयर करती दिखाई देती हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) अपनी अभी अपनी कजिन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की जितनी पॉपुलर भले ही ना हो पाई हो लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी एक बड़ी फैन फॉलोविंग है. यही वजह है कि जब भी वो कई तस्वीर या वीडियो शेयर करती हैं उसे जमकर लाइक्स और कमेंट्स मिलते हैं. 22 अक्टूबर 1988 को पैदा हुई परिणीति चोपड़ा आज अपना 31वां जन्मदिन (Birthday) मना रही हैं. परिणीति चोपड़ा ने साल 2011 में अपने करियर की शुरुआत फिल्म लेडिज वर्सेज रिकी बहल से की थी. हालांकि फिल्म इश्क्जादे से उन्हें असली पहचान मिली. परिणीति चोपड़ा ने अब तक एक दर्जन के करीब फिल्में की हैं.
अपनी एक्टिंग के साथ अपनी सिनिंग और ग्लेमर्स अंदाज से भी चर्चा बटोरने वाली परिणीति चोपड़ा के इस खास जन्मदिन के मौके पर आइए देखते हैं उनकी 5 ग्लेमर्स तस्वीरें. जिसमें परिणीति चोपड़ा का कातिलाना अंदाज देखते ही बनता है. परदे पर हर तरह के किरदार निभाने वाली परिणीति चोपड़ा का ग्लेमर्स लुक भी देखने लायक होता हैं.
समुंद्र के किनारे एन्जॉय करती परिणीति चोपड़ा का ये अंदाज बेहद ही कातिलाना है.
स्विमिंग पूल में रिलेक्स करती परिणीति चोपड़ा का ये अंदाज भी लोगों का काफी पसंद आ चुका है.
कैमरे के सामने पोज देती परिणीति चोपड़ा का ये लुक भी बेहद ही दिल चुरा लेने वाला है.
फिल्मफेयर मैगजीन के लिए परिणीति चोपड़ा का ये फोटोशूट भी काफी चर्चा में रहा.
फिल्मफेयर मैगजीन के लिए मोनो बिकिनी में परिणीति का ये अंदाज भी काफी पसंद किया गया.
View this post on Instagram
वैसे परिणीति चोपड़ा आने वाले समय में संदीप और पिंकी फरार, भुज और साइना नेहवाल पर बन रही बायोपिक में नजर आने जा रही हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 22, 2019 10:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

