Ganpati 2022: Lalbaugcha Raja के दरबार में पति Vikrant Singh Rajpoot के साथ पहुंची Monalisa, भोजपुरी एक्ट्रेस बोली-सब अच्छा होने वाला है
मोनालिसा (Photo Credits: Instagram)

Ganpati 2022: मुंबई में गणपति का त्योहार धूम मचा रहा है. इस बीच आम लोगों से लेकर नेता अभिनेता भी बप्पा के दरबार में अपना माथा टेक रहे हैं. हाल ही में भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा मुंबई के सबसे प्रसि्द्ध गणपति लालबागचा राजा के दरबार में पहुंची थीं. इस दौरान उनके साथ उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत भी नजर आए. अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीरें शेयर करते हुए मोनालिसा ने लिखा,  लालबागचा राजा, इस पल के लिए वर्षों इंतजार किया है हमने, और कितना अच्छा लग रहा है. कितने खश हैं हम बता नहीं सकते. सब कुछ अच्छा होने वाला है.

देखें एक्ट्रेस की तस्वीरें: 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)