Firing at AP Dhillon Home: एपी ढिल्लों के कनाडा स्थित घर के बाहर हुई फायरिंग, सुरक्षा एजेंसियां वीडियो की कर रही हैं जांच
AP Dhillon (Photo Credits: Instagram)

Firing at AP Dhillon Home: कनाडा के वैंकूवर में स्थित सिंगर-रैपर एपी ढिल्लों के घर के बाहर गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया है. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही हैं. एक सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया है कि यह फायरिंग विक्टोरिया आइलैंड पर एपी ढिल्लों के बंगले के बाहर हुई है. इस पोस्ट में रोहित गोदारा ने दोनों फायरिंग घटनाओं की जिम्मेदारी लेते हुए कहा है कि 1 सितंबर की रात को विक्टोरिया आइलैंड और वुडब्रिज टोरंटो में फायरिंग की घटनाएं हुई थीं. इस चौंकाने वाली घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया है.

एपी ढिल्लों के घर के बाहर फायरिंग: