Mithun Chakraborty : सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती हुए दिग्गज फिल्मस्टार मिथुन चक्रवर्ती
Mithun Chakraborty :सीने में दर्द की शिकायत होने पर दिग्गज फिल्मस्टार और भाजपा के नेता मिथुन चक्रवर्ती कोलकाता के एक हॉस्पिटल में भर्ती हुए हैं. आज सुबह ही उन्हें सीने में तेज दर्द होने के कारण हॉस्पिटल में भर्ती किया गया हैं.
दिग्गज फिल्मस्टार और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती को सीने में तेज दर्द होने के कारण कोलकाता के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया हैं. बता दें मिथुन चक्रवर्ती 73 साल के हैं. शनिवार सुबह यानी आज अचानक उनके सीने में दर्द हो रहा था और उन्हें बेचैनी महसूस हो रहीं थी. ज्यादा तबियत बिगड़ने से पहले उन्हें फौरन हॉस्पिटल ले जाया गया. अभी उनका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा हैं. फिलहाल उनकी तबीयत की लेटेस्ट अपडेट सामने नहीं आई हैं. अभी कुछ दिन पहले ही मिथुन चक्रवर्ती को प्रतिष्ठित पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 10, 2024 12:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

