बॉलीवुड

मां की कसम खाकर फोन मांगने वाले फैन को Sonu Sood ने दिया करारा जवाब

सोशल मीडिया पर गुहार लगाने वाले कई लोगों की सोनू सूद मदद करते दिखाई दे जाते हैं. लेकिन कई बार लोग सोशल मीडिया पर मदद के नाम अजब गजब डिमांड भी करते दिखाई दे जाते हैं. जिन्हें ये अभिनेता तगड़ा जवाब भी देता है.

मां की कसम खाकर फोन मांगने वाले फैन को Sonu Sood ने दिया करारा जवाब
सोनू सूद (Photo Credits: Instagram)

कोरोना वायरस के बाद से हुए लॉकडाउन में जिस तरह से अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) ने सभी की मदद की, उसने लोगों के बीच उनकी इमेज को बदलकर रख दिया. यही कारण है आज सोनू सूद को हजारों लोग मसीहा नाम से भी बुलाते हैं. सोनू सूद आज भी जरूरतमंदो की मदद करते जा रहे हैं. वो लोगों का इलाज कराने के साथ जरूरतमंदों बच्चों के बीच मोबाइल भी बांट रहे हैं. जिससे उनकी पढ़ाई में मदद हो सके. सोशल मीडिया पर गुहार लगाने वाले कई लोगों की सोनू सूद मदद करते दिखाई दे जाते हैं. लेकिन कई बार लोग सोशल मीडिया पर मदद के नाम अजब गजब डिमांड भी करते दिखाई दे जाते हैं. जिन्हें ये अभिनेता तगड़ा जवाब भी देता है.

ऐसा ही कुछ एक बार फिर देखने को मिल रहा है. ट्विटर पर एक शख्स ने सोनू सूद को टैग करते अजब डिमांड रखी. उसने लिखा कि हमारा सुपर हीरो, रियल जनता हितैसी सुपरहीरो, मसीहा है मदद हेल्प के लिए. सोनू सूद जी मैंने अपने फ्रेंड्स से सैमसंग F62स्मार्टफोन खरीदने की कसम लिया था अपनी मां का. पर नही ले पा रहा हूं. मुझे मेरी मां का कसम बेकार ना जाये इसको लेकर चिंतित हूं. आप कुछ मदद कर सकते हैं.

फैन की इस डिमांड को सुनकर सोनू सूद खुद को जवाब देने से रोक नहीं पाए. उन्होंने सलाह देते हुए लिखा कि मां की कसम खाकर किसी की मदद कर दे भाई, मां ज्यादा दुआएं देगी. फोन तो सबके पास है. दुआएं किसी किसी के पास.

सोनू सूद का ये जवाब सचमुच बेहद ही लाजवाब था. उनके इस जवाब के बाद शायद उस फैन को नसीहत मिल चुकी होगी कि उसे अपनी मां की कसम यूं ही नहीं खानी चाहिए.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 28, 2021 11:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).