क्या अब अपनी फिल्म ‘साहो’ की परछाई से भी दूर भाग रही हैं श्रद्धा कपूर? सवाल पूछे जाने पर ऐसे किया किनारा
इवेंट में पहुंची श्रद्धा कपूर से जब एंकर साहो को लेकर सवाल पूछा तो पहले वो भीड़ की तरफ इशारा करके सवाल को अवॉयड करने लगी. इसके बाद जब एंकर ने जोर देकर साहो के बारे में पूछने की कोशिश की तो श्रद्धा वहां मौजूद लोगों से अपनी हालिया रिलीज फिल्म छिछोरे के बारे में सवाल करने लग गई.
कल तक जिस साहो (Saaho) का श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) हर तरफ गुणगान कर रही थी. क्या अब वो उनके नाम से भी कन्नी काट रहीं हैं? जी हां प्रभास (Prabhas) की मेगा बजट फिल्म साहो को लेकर हर तरह चर्चा काफी जोरो में थी. तो वहीं फिल्म के सितारें पर भी अपनी इस फिल्म को जमकर प्रमोट कर रहे थे. लेकिन फिल्म रिलीज के बाद ये फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी. तो वहीं क्रिटिक्स ने भी इस फिल्म की कहानी पर सवाल उठाए. ऐसे में अब फिल्म की हिरोइन श्रद्धा कपूर मानों इस फिल्म की परछाई से बच रही हो.
दरअसल ऐसा ही कुछ हुआ है एक इवेंट पर जहां श्रद्धा कपूर से जब साहो पर सवाल पूछा गया तो उससे कन्नी काटती दिखाई दी. आजतक के इवेंट में पहुंची श्रद्धा कपूर से जब एंकर साहो को लेकर सवाल पूछा तो पहले वो भीड़ की तरफ इशारा करके सवाल को अवॉयड करने लगी. इसके बाद जब एंकर ने जोर देकर साहो के बारे में पूछने की कोशिश की तो श्रद्धा वहां मौजूद लोगों से अपनी हालिया रिलीज फिल्म छिछोरे के बारे में सवाल करने लग गई.
#ShraddhaKapoor clearly avoided answering abt #Saaho,Anchor asked her multiple times😠
A-How was the experience in Saaho?
S-They want to dance with me
A-Tell me about Saaho?
S-Love U too(to fans)
A-Say something abt Saaho
S-Saaho?Can I ask them 1question
Did U all watch Chichore? pic.twitter.com/iDLTMoPsDN
— Darlingey Prabhas (@DarlingeyPrabha) September 29, 2019
श्रद्धा कपूर के इसी अंदाज को देखने के बाद अब सोशल मीडिया पर ये सवाल किया जा रहा है कि क्या वो साहो की परछाई से भी दूर भाग रही हैं?
आपको बता दे कि साहो के हिंदी वर्जन ने जहां 149 करोड़ के करीब की कमाई की है. वहीं फिल्म का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 400 करोड़ रुपए के उपर का हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2019 03:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

