शादी के बाद पहली होली पति के साथ नहीं मना पाएंगी दीपिका पादुकोण, जानें क्या है वजह
शादी के बाद दीपिका पादुकोण की उनके पति और परिवार के साथ पहली होली है. उसके बाद भी वो पहली होली पति और परिवार के साथ नहीं मनाएंगी. दीपिका एसिड अटैक पर बेस्ड फिल्म कर रही हैं...
शादी के बाद दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की उनके पति और परिवार के साथ पहली होली है. उसके बाद भी वो पहली होली पति और परिवार के साथ नहीं मनाएंगी. दीपिका एसिड अटैक पर बेस्ड फिल्म कर रही हैं. शूटिंग की तैयारियां शुरू हो चुकी है और दीपिका दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी हैं. इस बार दीपिका होली फिल्म के सेट पर मनाएंगी. दीपिका इस फिल्म में एडिस अटैक विक्टिम का किरदार निभा रही हैं. इस रोल के साथ न्याय करने के लिए वो कड़ी मेहनत कर रही हैं.
फिल्म छपाक एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल पर आधारित है. फिल्म में दीपिका लक्ष्मी अग्रवाल का किरदार निभा रही हैं. उनके अपोजिट फिल्म में विक्रांत मेस्सी लीड रोल में हैं. फिल्म की तैयारी की जानकारी मेघना गुलजार (Meghna Gulzar) ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर जले हुए दुपट्टे की पोस्ट से दी है. फिल्म की डायरेक्टर और प्रोड्यूसर मेघना गुलजार हैं. दीपिका फिल्म की को प्रोड्यूसर भी हैं. छपाक उनके प्रोडक्शन वेंचर की पहली फिल्म है. फॉक्स स्टार इंडिया के साथ मिलकर दीपिका ये फिल्म बना रही हैं.
यह भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण ने मैडम तुसाद में #StatueOfPurpose का किया अनावरण, इंटरनेट पर मची खलबली
आपको बता दें कि नवंबर में दीपिका, रणवीर सिंह से शादी के बंधन में बंधी, शादी की लंबी छुट्टी के बाद फाइनली वो काम पर वापस लौट चुकी हैं. आपको बता दें कि साल 2017 में आई फिल्म 'पद्मावत' बहुत हिट हुई. इस फिल्म में दीपिका ने रानी पद्मवती का किरदार निभाया है, फिल्म में उनके रोल को काफी पसंद किया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 20, 2019 04:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

