दीपिका पादुकोण के स्कूल की रिपोर्ट कार्ड को देखते ही रणवीर सिंह उन्हें करने लगे ट्रोल, जानिए क्या पूरा मामला
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बीच की ये बॉन्डिंग सोशल मीडिया पर भी खूब देखने को मिलती हैं. दोनों एक दूसरे के पोस्ट पर कमेंट कर मजे लेते दिखाई दे जाते हैं.
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) जब भी साथ होते हैं इनके बीच की बॉन्डिंग देखते ही बनते है. फिर चाहे कोई इवेंट (Event) हो या पार्टी (Party) बॉलीवुड के इस कपल के बीच की केमिस्ट्री सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं. इतना ही दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बीच की ये बॉन्डिंग सोशल मीडिया पर भी खूब देखने को मिलती हैं. दोनों एक दूसरे के पोस्ट पर कमेंट कर मजे लेते दिखाई दे जाते हैं. ऐसा ही कुछ एक बार फिर देखने को मिल रहा है.
दरअसल दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने स्कूल की रिपोर्ट कार्ड (School Report Card) को शेयर किया हैं. दीपिका के इंस्टाग्राम पर पोस्ट हुई रिपोर्ट कार्ड है. पहले रिपोर्ट कार्ड में लिखा है, ‘ दीपिका क्लास में बहुत बात करती हैं’. जिसके जवाब में रणवीर सिंह ने लिखा -ट्रबल मेकर.
दूसरे रिपोर्ट में लिखा है, ‘दीपिका को निर्देशों का पालन करना सीखना चाहिए’. इस रिपोर्ट कार्ड को देखने के बाद रणवीर ने लिखा ‘हां टीजर मैं आपकी बात से बिल्कुल सहमत हूं’.
जबकि तीसरे रिपोर्ट कार्ड मे लिखा है, ‘दीपिका दिन में सपने देखती हैं. इस पर भी रणवीर सिंह ने मजेदार कमेंट लिखा.
हाल ही में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की झलक IIFA अवॉर्ड में देखने को मिली थी. इस समारोह में रणवीर सिंह को पद्मावत के लिए बेस्ट एक्टर का खिताब मिला. जबकि दीपिका पादुकोण को फिल्म इंडस्ट्री में 20 साल पूरे करने पर खिताब मिला. इस समारोह में दोनों के कपड़ों ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2019 01:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

