बॉलीवुड

कोरोना वायरस: बिना जिम गए घर पर कैसे रखे खुद को फिट, कैटरीना कैफ और शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया वीडियो

कोरोना वायरस: बिना जिम गए घर पर कैसे रखे खुद को फिट, कैटरीना कैफ और शिल्पा शेट्टी ने शेयर किया वीडियो
शिल्पा शेट्टी और कैटरीना कैफ (Image Credit: Instagram)

कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते देश और दुनिया में डर का माहौल पसरा हुआ है. फिल्म इंडस्ट्री पर भी इसका बड़ा असर पड़ता दिखाई दे रहा है. फिल्म की शूटिंग को 19 मार्च से 31 मार्च तक बंद रखने का फैसला किया गया है तो वहीं कई राज्यों में पहले थियेटर बंद कर दिए गए हैं. लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है और अपने घरों पर ही रहने की सलाह दी जा रही है. एक तरफ जहां जिम स्विमिंग पूल जैसे एक्टिविटी एरिया को बंद रखने का आदेश दिया गया है वहीं अब कैटरीना कैफ (Katrina Kai) और शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने अपने फैन्स से घर पर रहते हुए कैसे खुद की फीट रखा जाए उसके लिए वीडियो शेयर किया है.

अपने इस वीडियो के जरिये घर पर रहते हुए कैसे खुद को फिट रखा जाए? इसके लिए कैटरीना कैफ ने अपनी फिटनेस ट्रेनर यास्मिन कराचीवाला के साथ अपनी फिटनेस वीडियो को शेयर किया है. दोनों बिल्डिंग के टेरेस पर नजर आ रहे हैं. जहां से कैटरीना ने एक के बाद एक करके कई वीडियो शेयर किए हैं. इसके कैटरीना ने बताय कि अगर आप जिम नहीं जा पा रहे हैं तो मैंने और यास्मिन ने घर पर रहते हुए खुद को फिट रखा जाए उसके लिए वीडियो बनाया है.

तो वहीं बॉलीवुड की फिटनेस आइकॉन शिल्पा शेट्टी ने भी फैन्स को फिट रखने का नुस्खा देती दिखाई दी. शिल्पा अपने घर की सीढियों से एक वीडियो बना है.

आपको बता दे कि देश में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 125 हो गई है. जबकि इससे अब तक 3 लोगों की मौत भी हो चुकी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 17, 2020 11:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).