एक्ट्रेस ब्रूना अब्दुल्लाह ने पानी में दिया बेटी को जन्म, अब लोग कर रहे हैं उनकी हिम्मत को सलाम
ब्रूना अब्दुल्ला ने 'ग्रैंड मस्ती', 'जय हो' और 'आई हेट लव स्टोरी' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं. वह 'डांसिंग क्वीन', 'खतरों के खिलाड़ी' और 'नच बलिए' जैसे शोज में भी दिख चुकी हैं.
(Bruna Abdullah) ने शनिवार को बच्चे को जन्म दिया. जिसके बाद आज एक्ट्रेस ने अपनी बेटी को जन्म देने का अनुभव सभी से साझा किया है. जिसके जानने के बाद हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है. ब्रूना अपनी बेटी और पति के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि अपने बच्चे के जन्म से पहले ही उन्होंने तय कर लिया था कि उनका बच्चा बिना किसी दवा के इस्तेमाल से इस दुनिया में आएगा. इसके लिए उन्होंने Water Birth का रास्ता चुना.
एक्ट्रेस ने लिखा कि प्रेग्नेंसी से पहली मैने ही तय किया था कि मैं अपने बच्चे को Water Birth के जरिए जन्म दूंगी. ब्रूना ने पोस्ट में आगे लिखा कि मैं चाहती थी कि मेरा बच्चा बिना किसी दवा के इस्तेमाल से इस दुनिया में आए. वह बस नेचुरल तरीके से ही आए. मैं लकी हूं कि जैसा मैं चाहती थी वैसा ही हुआ. जन्म के समय मेरे साथ मेरे पति, मां और डाक्टर थे, जो मुझे हिम्मत दे रहे थे.
ब्रूना अब्दुल्ला ने 'ग्रैंड मस्ती', 'जय हो' और 'आई हेट लव स्टोरी' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं. वह 'डांसिंग क्वीन', 'खतरों के खिलाड़ी' और 'नच बलिए' जैसे शोज में भी दिख चुकी हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2019 03:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).