बॉलीवुड

VIDEO: Jasleen Matharu के साथ फ्लर्ट करते दिखे Anup Jalota, फिल्म 'Wo Meri Student Hai' का रोमांचक टीजर हुआ रिलीज

भजन सम्राट अनूप जलोटा और जसलीन मथारू की फिल्म 'वो मेरी स्टूडेंट है' का मजेदार टीजर इंटरनेट पर रिलीज कर दिया गया है. फिल्म का ये टीजर बेहद दिलचस्प और एंटरटेनिंग दिखाई दे रहा है.

VIDEO: Jasleen Matharu के साथ फ्लर्ट करते दिखे Anup Jalota, फिल्म 'Wo Meri Student Hai' का रोमांचक टीजर हुआ रिलीज
'वो मेरी स्टूडेंट है' टीजर में अनूप जलोटा-जसलीन मथारू (Photo Credits: Instgaram)

Wo Meri Student Hai Teaser Video: भजन सम्राट अनूप जलोटा और जसलीन मथारू की फिल्म 'वो मेरी स्टूडेंट है' का मजेदार टीजर इंटरनेट पर रिलीज कर दिया गया है. फिल्म का ये टीजर बेहद दिलचस्प और एंटरटेनिंग दिखाई दे रहा है. टीजर में दिखाया गया है कि किस तरह से अनूप पर जसलीन के इश्क का खुमार छाया हुआ है और वो उनके लिए रोमांटिक गीत भी गाते नजर आ रहे हैं. टीजर को जसलीन ने सोशल मीडिया पर रिलीज किया है.

जसलीन ने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, "वो मेरी स्टूडेंट है' का टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है." ट्रेलर वीडियो पर हार्ट और फायर ईमोजी पोस्ट करके राखी सावंत ने भी इसकी प्रशंसा की है.

ये भी पढ़ें: Anup Jalota-Jasleen Matharu Hot Photo: अनूप जलोटा-जसलीन मथारू बने रैपर, हॉट अंदाज में एक्ट्रेस संग भजन सम्राट की फोटो हुई Viral

गौरतलब है कि इस फिल्म के लिए अनूप और जसलीन पिछले 2 साल से शूट कर रहे हैं. 2019 में इस फिल्म की घोषणा की गई थी. बाद में 2020 में कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते इस फिल्म का काम भी रोक दिया गया था.

अनूप और जसलीन ने सलमान खान के टीवी शो 'बिग बॉस 12' में बतौर जोड़ी एंट्री की थी. शो में जसलीन ने अनूप को अपना बॉयफ्रेंड बताया था. हालांकि शो से बाहर आने के बाद अनूप ने इन खबरों को खारिज करते हुए कहा था कि वो सिर्फ उनकी स्टूडेंट हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 28, 2021 08:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).