बॉलीवुड

Dream Girl 2: जब ओरिजनल ड्रीम गर्ल Hema Malini ने मॉडर्न ड्रीम गर्ल पूजा से की मुलाकात, 25 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म (View Pics)

राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित और एकता आर कपूर और शोभा कपूर द्वारा निर्मित ड्रीम गर्ल 2 में आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे मुख्य भूमिकाओं में हैं. वहीं फिल्म में परेश रावल, राजपाल यादव, विजय राज, मनजोत सिंह अभिषेक बनर्जी, मनोज जोशी और अन्नू कपूर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

Dream Girl 2: जब ओरिजनल ड्रीम गर्ल Hema Malini ने मॉडर्न ड्रीम गर्ल पूजा से की मुलाकात, 25 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म (View Pics)
Varinder Chawla (Photo Credits: Instagram)

Dream Girl 2: क्या हुआ जब बॉलीवुड की ओरिजनल ड्रीम और पूजा के रूप में रील ड्रीम गर्ल का हुआ मिलन? ये भी भला कोई सोचने वाली बात है! एंटरटेनमेंट का एक्सप्लोजन हुआ और क्या. जी हां, जब बीते जमाने की आइकोनिक "ड्रीम गर्ल", हेमा मालिनी और आज की जमाने की सेंसेशनल "ड्रीम गर्ल",पूजा यानी आयुष्मान खुराना, आमने-सामने आए और बहुप्रतीक्षित "ड्रीम गर्ल 2" को मिलकर प्रमोशन किया, तो फैन्स का एक्साइटमेंट लेवल आसमान छूने लगा. Tiger Nageswara Rao Hindi Teaser: Ravi Teja स्टारर एक्शन से भरपूर और सत्य घटनाओं पर आधारित 'टाइगर नागेश्वर राव' का हिंदी टीजर हुआ रिलीज, 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में देगी दस्तक (Watch Video)

हेमा मालिनी के लेजेन्ड्री चार्म और आयुष्मान खुराना की वाइब्रेंट एनर्जी को एक साथ लाते हुए, यह खास पल ड्रीम गर्ल की विरासत का जश्न मनाता है जिसने पीढ़ियों से लोगों के दिलों पर राज किया है. इस दौरान दोनों एक्टर्स ने कई किस्से और कहानियां शेयर की और खूब एंजॉय किया, जिसने समय से परे सपनों और किरदारों की टाइमलेस अपील पर रोशनी डाली. यह मुलाकात सिर्फ दो ड्रीम गर्ल्स के बारे में नहीं थी, बल्कि यह "ड्रीम गर्ल 2" की दुनिया की भी एक झलक भी पेश करती है. इसी के साथ ही फिल्म का अपकमिंग सीक्वल पहले से कहीं ज्यादा एंटरटेनमेंट, मस्ती और अनोखे किरदारों का वादा भी करता है. ड्रीम गर्ल 2 का प्रमोशन पुरानी यादों और नई क्रिएटिविटी को एक साथ लाता है.

देखें तस्वीरें:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित और एकता आर कपूर और शोभा कपूर द्वारा निर्मित ड्रीम गर्ल 2 में आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे मुख्य भूमिकाओं में हैं. वहीं फिल्म में परेश रावल, राजपाल यादव, विजय राज, मनजोत सिंह अभिषेक बनर्जी, मनोज जोशी और अन्नू कपूर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म 25 अगस्त, 2023 को सिनेमाघरों में आ रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2023 04:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).