Throwback: रणवीर सिंह के सामने इस डायरेक्टर को Kiss कर बैठी थी दीपिका पादुकोण, देखें Video
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के करियर की बात करें तो फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली ऐसे व्यक्ति रहे हैं जिनके साथ उन्होंने ऐसी फिल्में दी हैं जिनसे उन्हें बड़ी कामयाबी मिली. 'गोलियों की रासलीला-रामलीला', 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' जैसी फिल्मों में दीपिका भंसाली के साथ काम कर चुकी हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के करियर की बात करें तो फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) ऐसे व्यक्ति रहे हैं जिनके साथ उन्होंने ऐसी फिल्में दी हैं जिनसे उन्हें बड़ी कामयाबी मिली. 'गोलियों की रासलीला-रामलीला', 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' जैसी फिल्मों में दीपिका भंसाली के साथ काम कर चुकी हैं. इन फिल्मों ने सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया बल्कि दीपिका का करियर भी चमकाया. इसी के साथ इन प्रोजेक्ट्स के साथ ही दीपिका ने एक मेंटर के रूप भंसाली का काफी सम्मान भी हासिल किया.
रणवीर और दीपिका की जिंदगी में संजय लीला भंसाली का अहम रोल है और इसी एक चलते ये दोनों ही उनके प्रति काफी स्नेह रखते हैं. सोशल मीडिया पर रणवीर और दीपिका का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ये दोनों भंसाली को किस करते हुए नजर आ रहे हैं.
ये वीडियो असल में फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' की स्क्रीनिंग के समय का है जब रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका ने अचानक संजय लीला भंसाली को किस कर दिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि रणवीर के साथ ही दीपिका भी अपने मस्तीभरे अंदाज में निर्देशक को किस करती हैं.
वीडियो में देखा गया कि भंसाली रणवीर और दीपिका का उनके लिए प्यार को देखकर हंस पड़ते हैं जिसके बाद वो उनके साथ खड़े होकर मीडिया के लिए पोज करते हैं. सोशल मीडिया पर उनका ये वीइयो काफी वायरल हो रहा है और लोग भी इसकी चर्चा कर रहे हैं.
बात करें वर्कफ्रंट की तो ये कपल अब जल्द ही कबीर खान की फिल्म '83' में नजर आएगा. फिल्म में भी रणवीर और दीपिका पति-पत्नी के रोल में नजर आएंगे. रणवीर यहां भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 16, 2021 04:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

