टीवी

Video: जब Men's Washroom में जा पहुंची थी दीपिका और आलिया, करण के शो में दोनों ने किए कई दिलचस्प खुलासे

रविवार को करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' का शानदार आगाज हुआ. दीपिका और आलिया इस शो के पहले एपिसोड का हिस्सा बनी

Video: जब Men's Washroom में जा पहुंची थी दीपिका और आलिया, करण के शो में दोनों ने किए कई दिलचस्प खुलासे
आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण (Photo Credits: Instagram)

रविवार को करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' का शानदार आगाज हुआ. दीपिका और आलिया इस शो के पहले एपिसोड का हिस्सा बनी. शो में दोनों ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बातचीत की. साथ ही दोनों ने कई दिलचस्प खुलासें भी किए. दीपिका और आलिया ने एक बेहद रोचक किस्से के बारे में बताया. एक बार वे दोनों मेन्स टॉयलेट में जा पहुंची थी. दरअसल, यह बात तब की है जब दीपिका और आलिया अपने कुछ दोस्तों के साथ कोल्डप्ले का कॉन्सर्ट अटेंड करने गई थी. कॉन्सर्ट के दौरान दोनों को वाशरूम जाना था लेकिन लेडीज वाशरूम के आगे लंबी लाइन थी.

फिर दीपिका और आलिया ने देखा कि मेन्स वाशरूम के बाहर सिर्फ 5-6 लोग हैं. उन्होंने उनको हटाया और मेन्स वाशरूम में चली गई. आलिया ने यह भी बताया कि वह कई बार दीपिका के साथ वाशरूम में गई है. दीपिका और आलिया ने बताया कि कॉन्सर्ट के दौरान उन दोनों के बीच काफी बातचीत हुई जिसकी वजह से दोनों की बॉन्डिंग काफी अच्छी हो गई.

 

View this post on Instagram

 

Hear all about @deepikapadukone's wild side from @aliaabhatt! #KoffeeWithKaran #KoffeeWithAlia #KoffeeWithDeepika

A post shared by Star World (@starworldindia) on

यह भी पढ़ें:-  बधाई हो! दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के साथ की शादी की घोषणा, ये रही डिटेल्स

शो के दौरान दीपिका ने अपने बॉयफ्रेंड रणवीर के बारे में बातचीत की. उन्होंने बताया कि उन्हें उनके बारे में क्या अच्छा लगता है. साथ ही दीपिका ने रणवीर की वो बात भी बताई जो उन्हें जरा भी पसंद नहीं है.

 

View this post on Instagram

 

Watch @deepikapadukone get candid about her relationship with @ranveersingh on #KoffeeWithKaran. #KoffeeWithDeepika

A post shared by Star World (@starworldindia) on

शो के अगले एपिसोड में रणवीर सिंह और अक्षय कुमार को गेस्ट्स के रूप में देखा जाएगा. कल भी इस एपिसोड की एक झलक देखने को मिली. साफ पता लग रहा था कि अगला एपिसोड भी मनोरंजन का फुल डोज देगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 22, 2018 11:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).