बॉलीवुड

बधाई हो! दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के साथ की शादी की घोषणा, ये रही डिटेल्स

दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह को लेकर शादी की घोषणा करते हुए ये ट्वीट किया है

बधाई हो! दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के साथ की शादी की घोषणा, ये रही डिटेल्स
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण (Photo Credits: Instagram)

जिस पल का सभी को इंतजार था वो पल आखिर आ ही गया. दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह एक साथ अपनी शादी की घोषणा कर दी है. मीडिया में बीते काफी समय से रणवीर और दीपिका की शादी को लेकर कयास लगाया जा रहा था. इसी बीच आज खुद दीपिका ने रणवीर के साथ अपनी शादी की अधिकारिक घोषणा कर दी है.

दीपिका ने ट्विटर पर लिखा, "हमें आपको ये बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे परिवार के आशीर्वाद से हमारी शादी 14 और 15 नवंबर को तय हुई है. इतने सालों में आपने हमें जो प्यार और स्नेह दिया उसके लिए हम आपके आभारी हैं और हमारे शुरू होने वाले प्रेम, दोस्ती और विश्वास के इस खूबसूरत सफर के लिए हम आपके आशीर्वाद की कामना करते हैं. बहुत सारा प्यार-दीपिका और रणवीर."

इसी के साथ रणवीर ने भी दीपिका के साथ अपनी शादी की घोषणा कर दी है.

 

View this post on Instagram

 

🙏🏽

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

रणवीर ने भी यही मैसेज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है. आपको बता दें कि बीते काफी महीनों से इन दिनों की शादी को लेकर सवाल किए जा रहे थे. लेकिन अब तक ये इस बात पर चुप्पी साधे हुए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 21, 2018 04:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).