बॉलीवुड

VIDEO: Vijay Deverkonda ने कार में किया Sex? अभिनेता के खुलासे से हैरान हुए Karan Johar और Ananya Panday

साउथ के जाने माने सुपरस्टार विजय देवरकोंडा हाल ही में अनन्या पांडे के साथ करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में नजर आए थे जहां उन्होंने कई ऐसे चौंकाने वाले खुलासे किए जिसे सुनकर लोगों के पसीने छुट गए.

VIDEO: Vijay Deverkonda ने कार में किया Sex? अभिनेता के खुलासे से हैरान हुए Karan Johar और Ananya Panday
विजय देवेरकोंडा (Photo Credits: Instagram)

Vijay Deverkonda Revelations on his Sex Life: साउथ के जाने माने सुपरस्टार विजय देवरकोंडा हाल ही में अनन्या पांडे के साथ करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में नजर आए थे जहां उन्होंने कई ऐसे चौंकाने वाले खुलासे किए जिसे सुनकर लोगों के पसीने छुट गए. शो का नया प्रोमो वीडियो हाल ही में रिलीज किया गया जिसे दर्शकों का काफी अटेंशन प्राप्त हो रहा है. यहां करण विजय से सवाल करते हैं कि आखिरी बार उन्होंने सेक्स कब किया था?

करण का सवाल सुनकर विजय मुस्कुराते हैं और कहते हैं इस सवाल को यही रोक दो. इसके बाद करण सार्वजनिक जगहों पर सेक्स को लेकर चर्चा करते हैं जहां विजय खुलासा करते हुए बताते हैं कि उन्होंने एक दफा कार में सेक्स किया था. ये सुनकर अनन्या और करण भी शर्म से लाल हो जाते हैं. इसके बाद करण आगे विजय से पूछते हैं कि क्या उन्होंने कभी थ्रीसम (एक साथ 3 लोगों के साथ सेक्स करना) किया है?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

इस पर विजय जवाब देते हैं 'नहीं' और आगे कहते हैं 'वैसे मुझे ऐसा करने में कोई दिक्कत नहीं'जिसे सुनकर सभी लोग हंस पड़ते हैं. बता दें कि विजय अनन्या पांडे के साथ फिल्म 'लाइगर' में नजर आएंगे जिसके लिए वें इन दिनों जोरों शोरों से प्रचार कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2022 09:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).