बॉलीवुड

साउथ के स्टार विजय देवरकोंडा साथ देर रात बाइक राइड लेती दिखाई दी अनन्या पांडे, स्टाइल देख दंग रह जाएंगे आप

अनन्या और विजय देवरकोंडा की एक साथ झलक देखने को मिली है. दोनों को एक साथ देर रात बाइक पर राइड करते हुए देखा गया.

साउथ के स्टार विजय देवरकोंडा साथ देर रात बाइक राइड लेती दिखाई दी अनन्या पांडे, स्टाइल देख दंग रह जाएंगे आप
विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे (Image Credit: Yogen Shah)

साल 2019 में बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली अनन्या पांडे (Ananya Panday) की पॉपुलारिटी तेजी से बढ़ती जा रही है. स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 और पति पत्नी और वो के बाद अनन्या का जलवा अब साउथ के नामी एक्टर विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) के साथ भी दिखाई देने जा रहा है. ऐसे में अब अनन्या और विजय देवरकोंडा की एक साथ झलक देखने को मिली है. दोनों को एक साथ देर रात बाइक पर राइड करते हुए देखा गया. जिसकी सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं. जिसमें अनन्या विजय देवरकोंडा के साथ बाइक पर तो बैठी हैं लेकिन वो उल्टा होकर बाइक की टंकी पर बैठी है.

विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे का ये अंदाज काफी दिलचस्प लग रहा है. तस्वीरों में अनन्या का लुक देखते ही बन रहा है. वो ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं. जबकि वहीं विजय अपने चिर परिचित अंदाज में हैं. वायरल हो रही ये तस्वीरें शूटिंग का हिस्सा है. दोनों अपनी नई फ़िल्म की शूटिंग देर रात खाली सड़क पर करते दिखाई दिए हैं.

जानकारी के मुताबिक विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म फाइटर में काम कर रहे हैं. ये फिल्म हिंदी और तेलुगू भाषा में बनाया जा रहा है. जबकि इस फिल्म को डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ डायरेक्ट कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2020 08:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).