बॉलीवुड

'आंख मारे' पर इन दो लड़कियों ने किया हॉट डांस, 8 लाख बार देखा जा चुका है Video

सारा अली खान (Sara Ali Khan) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 'सिंबा' (Simmba) का गाना 'आंख मारे' (Aankh Marey) इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.

'आंख मारे' पर इन दो लड़कियों ने किया हॉट डांस, 8 लाख बार देखा जा चुका है Video
'आंख मारे' पर इन दो लड़कियों ने किया सेक्सी डांस (Photo Credits: Youtube)

सारा अली खान (Sara Ali Khan) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 'सिंबा' (Simmba) का गाना 'आंख मारे' (Aankh Marey) इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. कई लोगों ने इस गाने की धुन पर अपने डांस के वीडियोज सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर शेयर किए हैं. वैसे इस गाने का म्यूजिक और बोल ही कुछ इस प्रकार के हैं कि हर किसी का थिरकने का मन हो जाता है. अब इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दो लड़कियां इस गाने पर जबरदस्त डांस करती हुई नजर आ रही हैं.

Funk n Fusion Squad नामक एक यूट्यूब चैनल पर इस वीडियो को अपलोड किया गया है. इस महीने की 12 तारीख को यह वीडियो अपलोड किया गया था और अभी तक 8 लाख से भी ज्यादा बार इस वीडियो को देखा जा चुका है.

यह भी पढ़ें:-  Simmba New Song: 'आंख मारे' में दिखी रणवीर सिंह और सारा अली खान की केमिस्ट्री, गोलमाल गैंग ने भी खूब मचाया धमाल

बता दें कि असल में यह गाना फिल्म 'तेरे मेरे सपने' का है. कुमार सानू और कविता कृष्णमूर्ति ने इस गाने में अपनी मधुर आवाज दी है. फिल्म 'सिंबा' के लिए इस गीत को रीक्रिएट किया गया है. गाने के लेटेस्ट वर्जन को मीका सिंह और नेहा कक्कड़ ने गाया है. सारा अली खान और रणवीर सिंह के अलावा गाने के वीडियो में गोलमाल गैंग भी नजर आई. फिल्म 'सिंबा' का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है और यह फिल्म 28 दिसंबर को रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 17, 2018 01:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).