बॉलीवुड

Simmba New Song: 'आंख मारे' में दिखी रणवीर सिंह और सारा अली खान की केमिस्ट्री, गोलमाल गैंग ने भी खूब मचाया धमाल

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) की फिल्म 'सिंबा' (Simmba) का पहला गाना रिलीज कर दिया गया है.

Simmba New Song: 'आंख मारे' में दिखी रणवीर सिंह और सारा अली खान की केमिस्ट्री, गोलमाल गैंग ने भी खूब मचाया धमाल
फिल्म 'सिंबा' का नया गाना (Photo Credits: Youtube)

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) की फिल्म 'सिंबा' (Simmba) का पहला गाना रिलीज कर दिया गया है. इस गाने का नाम है 'आंख मारे'. यह गाना साल 1996 में रिलीज हुई फिल्म 'तेरे मेरे सपने' के गीत का रिक्रिएटेड वर्जन है. गाने के वीडियो में सारा अली खान और रणवीर सिंह की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली है. दोनों की जोड़ी दर्शकों को पसंद आ सकती है. साथ ही जिन लोगो को 90 के दशक के गाने बेहद पसंद है, उनके लिए यह गीत एक तोहफा है. वीडियो में फिल्म के निर्माता करण जौहर को भी देखा जा सकता है.

करण जौहर (Karan Johar) , सारा अली खान और रणवीर सिंह के अलावा गोलमाल गैंग भी इस सॉन्ग में खूब धमाल मचा रही है. वीडियो में अरशद वारसी (Arshad Warsi), तुषार कपूर (Tusshar Kapoor), श्रेयस तलपड़े (Shreyas Talpade) और कुणाल खेमू (Kunal Khemu) भी नजर आ रहे हैं. एक नजर डालिए फिल्म सिंबा के इस नए गीत पर:-

यह भी पढ़ें:- रणवीर सिंह को सिंबा के रूप में देखकर दीपिका पादुकोण ने कहा- हॉट लग रहा है

आपको बता दें कि फिल्म 'सिंबा' सारा अली खान की दूसरी फिल्म है. उनकी पहली फिल्म 'केदारनाथ' 7 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है. फिल्म 'सिंबा' का निर्देशन रोहित शेट्टी (Rohit shetty) ने किया है. फिल्म के ट्रेलर में अजय देवगन की भी झलक देखने को मिली थी. 'सिंबा' 28 दिसंबर को रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2018 11:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).