विक्की कौशल ने लहराया तिरंगा, बॉलीवुड सितारों ने इस अंदाज में फैन्स को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
आज देशभर में 70वां गणतंत्र दिवस ( 70th Republic Day) मनाया जा रहा है. भारत का कर हर एक नागरिक इस त्योहार को धूमधाम से सेलिब्रेट कर रहा है. बॉलीवुड के सितारें भी पूरे जोश के साथ गणतंत्र दिवस मना रहे हैं.
आज देशभर में 70वां गणतंत्र दिवस (70th Republic Day) मनाया जा रहा है. भारत का हर एक नागरिक इस त्योहार को धूमधाम से सेलिब्रेट कर रहा है. बॉलीवुड के सितारें भी पूरे जोश के साथ गणतंत्र दिवस मना रहे हैं. कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी है. आर माधवन (R Madhavan) , विक्की कौशल (Vicky Kaushal), स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar), कपिल शर्मा (Kapil Sharma) जैसे स्टार्स ने ट्वीट कर फैन्स को रिपब्लिक डे विश किया.
फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' के अभिनेता विक्की कौशल ने लिखा कि, "झंडा ऊंचा रहे हमारा. हैप्पी रिपब्लिक डे. जय हिन्द"
कॉमेडी के बादशाह कपिल शर्मा ने कहा कि, "सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की ढेर सारी शुभकामनायएं. जय हिंद."
आर माधवन ने लिखा कि, "सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई."
सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की ढेर सारी शुभकामनायें। जय हिंद 🇮🇳 🙏
— KAPIL (@KapilSharmaK9) January 26, 2019
स्वरा भास्कर ने कहा कि, "आज रिपब्लिक डे है..स्वतंत्रता दिवस नहीं!! साल 1950 में आज ही के दिन हमारा संविधान लागू हुआ था. आजादी 15 अगस्त 1947 को मिली थी."
आज #RepublicDay है.. Independence Day नहीं!!!! आज के दिन 26 जनवरी 1950 को हमारा समविधान लागू हुआ था। आज़ादी 15 अगस्त 1947 को मिली थी! #JustSaying #factcheck #26January
— Swara Bhasker (@ReallySwara) January 26, 2019
आपको बता दें कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर इस वक्त दिल्ली के राजपथ पर परेड चल रही है. इस परेड में अलग-अलग राज्यों और केंद्र सरकार के विभागों की कुल 22 झांकिया शामिल हैं. राजपथ पर चल रहे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा शामिल हुए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2019 10:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

