Subhash Ghai Hospitalised: वरिष्ठ फिल्म निर्माता सुभाष घई स्वास्थ्य संबंधी जांच के लिए मुंबई के लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती, प्रवक्ता ने कहा- सब कुछ ठीक है
Subhash Ghai (Photo Credits: Instagram)

Subhash Ghai Hospitalised: वरिष्ठ फिल्म निर्माता सुभाष घई को शनिवार की रात मुंबई के लीलावती अस्पताल में स्वास्थ्य संबंधी जांच के लिए भर्ती कराया गया. इस खबर के बाद उनके प्रशंसकों में चिंता बढ़ गई, लेकिन उनके प्रवक्ता ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि घबराने की कोई बात नहीं है. प्रवक्ता ने कहा, "हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि श्री सुभाष घई बिल्कुल ठीक हैं. उन्हें रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है."

सुभाष घई बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक और निर्माता हैं, जिन्होंने 'कर्मा', 'राम लखन', और 'परदेस' जैसी कई यादगार फिल्में बनाई हैं. उनके स्वास्थ्य की खबर सुनकर फिल्म इंडस्ट्री और प्रशंसकों में हलचल मच गई. फिलहाल घई का स्वास्थ्य स्थिर है, और वे जल्द ही अस्पताल से छुट्टी ले सकते हैं.

सुभाष घई अस्पताल में हुए भर्ती: