बॉलीवुड

वरुण धवन की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' की रिलीज डेट हुई पोस्टपोन, क्या एक्टर की शादी है इसकी वजह?

वरुण धवन लंबे समय से नताशा दलाल को डेट कर रहे हैं. कई बार दोनों की शादी को लेकर खबरें सामने आ चुकी है. हाल ही में ऐसा बताया गया था कि वरुण धवन की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' की रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी गई है. स्पॉटबॉय डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार वरुण की शादी की वजह से फिल्म की रिलीज डेट टाली गई है.

वरुण धवन की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' की रिलीज डेट हुई पोस्टपोन, क्या एक्टर की शादी है इसकी वजह?
वरुण धवन और नताशा दलाल (Photo Credits: Yogen Shah)

वरुण धवन (Varun Dhawan) और नताशा दलाल (Natasha Dalal) के रिलेशनशिप के बारे में हर कोई जानता है. कई बार दोनों की शादी को लेकर खबरें सामने आ चुकी है.  हाल ही में ऐसा बताया गया था कि वरुण धवन की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' (Street Dancer 3D) की रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी गई है. पहले  यह फिल्म 8 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी मगर अब इसे अगले साल जनवरी तक टाल दिया गया है. स्पॉटबॉय डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार वरुण की शादी की वजह से फिल्म की रिलीज डेट टाली गई है.

रिपोर्ट के मुताबिक वरुण धवन ने निर्देशक रेमो डिसूजा से फिल्म की रिलीज डेट को अगले साल तक पोस्टपोन करने की गुजारिश की थी. बताया जा रहा है कि दिसंबर में वरुण और नताशा की शादी की हो सकती है और इसलिए वरुण अपनी फिल्म की रिलीज डेट टलवाना चाहते थे. हालांकि, अभी तक दोनों की शादी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

यह भी पढ़ें:- दिसंबर में होगी वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी, गोवा में मनेगा जश्न?

आपको बता दें कि वरुण धवन ने करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में नताशा के साथ अपने रिश्ते को स्वीकारा था. उन्होंने कहा था कि, "हां, मैं नताशा दलाल को डेट कर रहा हूं और उनके साथ शादी के बारे में भी सोच रहा हूं. हम दोनों  एक कपल है." जब वरुण से पूछा गया था कि वह कब शादी करेंगे, तब उन्होंने कहा था कि, " मैं किसी भी सेलेब्रिटी कपल  के साथ कॉम्पीटिशन नहीं कर रहा हूं."

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2019 01:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).