वरुण धवन 'स्ट्रीट डांसर 3डी' के सेट पर हो गए थे बेहोश, ठीक होने के बाद लगातार 18 घंटे तक की शूटिंग
वरुण धवन काफी दिनों से बुखार और सर्दी से जूझ रहे थे मगर उन्होंने फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' की शूटिंग जारी रखी क्योंकि उन्हें पता था कि 26 जुलाई से पहले उनके सीन्स शूट होने थे. मंगलवार को रिहर्सल के दौरान ब्लड प्रेशर कम होने के कारण वह बेहोश हो गए थे.
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) अपनी हर फिल्म के लिए कड़ी मेहनत करते हैं. हाल ही में वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' (Street Dancer 3D) की शूटिंग में व्यस्त थे. अब उनसे जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. खबरों के अनुसार तबीयत खराब होने के बावजूद एक्टर फिल्म की शूटिंग कर रहे थे मगर 23 जुलाई को वह सेट पर बेहोश हो गए. मिडडे की रिपोर्ट के मुताबिक वरुण काफी दिनों से बुखार और सर्दी से जूझ रहे थे मगर उन्होंने फिल्म की शूटिंग जारी रखी क्योंकि उन्हें पता था कि 26 जुलाई से पहले उनके सीन्स शूट होने थे. मंगलवार को रिहर्सल के दौरान ब्लड प्रेशर कम होने के कारण वह बेहोश हो गए थे.
वरुण ये बात जानते थे कि उनका एक दिन खराब हो चुका है. इसलिए उन्होंने फिल्म के निर्देशक रेमो डिसूजा से कहा कि वह डबल शिफ्ट करेंगे. गरुवार को वह 1 बजे सेट पर आए और उन्होंने सुबह 7 बजे तक काम किया." बता दें कि कल ही फिल्म की शूटिंग पूरी हुई. शूटिंग के बाद एक पार्टी का आयोजन किया गया था जिसमें फिल्म की पूरी कास्ट मौजूद थी.
फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' में वरुण धवन के अलावा श्रद्धा कपूर, प्रभुदेवा, राघव जुयाल, पुनीत पाठक, नोरा फतेही और धर्मेश जैसे कलाकार भी अहम रोल में है. भूषण कुमार, दिव्या खोसला कुमार, कृष्ण कुमार और लिजेल डिसूजा ने मिलकर इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म अगले साल 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2019 11:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

