बॉलीवुड

सोनम कपूर के बाद वरुण धवन ने शेयर की बुढ़ापे की तस्वीर, लेकिन अनिल कपूर जैसा दिख रहा है लुक

रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर के बाद अब वरुण धवन की ओल्ड ऐज तस्वीर शेयर की है. जिसमें उनकी फोटो को एडिट करके उन्हें 70 साल के बुड्ढे का रोल दिया गया है.

सोनम कपूर के बाद वरुण धवन ने शेयर की बुढ़ापे की तस्वीर, लेकिन अनिल कपूर जैसा दिख रहा है लुक
वरुण धवन (Image Credit: Instagram)

सोशल मीडिया पर इस समय एक नया ट्रेंड (Trend) चल पड़ा है. कई सेलेब्स (Celebs) की एक बाद एक ऐसी एडिटेड फोटो सामने आ रही हैं जिसके अनुसार वो 70-80 साल की उम्र में कैसे दिखाई देंगे. सबसे पहले दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की तस्वीर सामने आई जिसमें उनकी तस्वीर (Photo) को एडिट करके एक ओल्ड ऐज  (Old Age) में दिखाया गया था. ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई. जिसके बाद एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की. जिसे उनके किसी फैन पेज ने बनाया था. इस तस्वीर में सोनम भी 80 साल की बुजुर्ग महिला जैसी दिखाई दे रही हैं.

ऐसे में अब अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) ने भी इंस्टाग्राम पर भी ऐसी ही एडिटेड फोटो शेयर की है. जिसमें उनका चेहरा 70 साल के बुड्ढे जैसा दिखाई दे रहा है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए वरुण ने लिखा कि 70 साल की उम्र में वरुण धवन. मैंने अपनी ट्रेनिंग नहीं रोकी. बहुत लोग ऐसा महसूस कर रहे हैं कि अनिल कपूर जब 100 के हो जाएंगे तब ऐसे दिखाई देंगे.”

वर्कफ्रंट की बात करे तो वरुण धवन पिछले कई महीनों से अपनी डांसिंग फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी की शूटिंग में बिजी हैं. जिसमें उनके साथ श्रद्धा कपूर भी नजर आएंगी. जबकि इसके बाद वरुण धवन कुली नंबर 1 की रीमेक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगे. इस फिल्म में वरुण धवन के संग सारा अली खान नजर आने जा रही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2019 04:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).