बॉलीवुड

आमिर खान की इस फिल्म के लिए वरुण धवन ने दिया था ऑडिशन लेकिन हो गए थे रिजेक्ट

गोवा में चल रहे इंटरनेशल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में वरुण धवन अपने पिता डेविड धवन के साथ पहुंचे थे. इस फेस्टिवल में वरुण धवन ने बॉलीवुड में अपने अभी तक के सफर के बारे में बातचीत की.

आमिर खान की इस फिल्म के लिए वरुण धवन ने दिया था ऑडिशन लेकिन हो गए थे रिजेक्ट
आमिर खान और वरुण धवन (Photo Credits: Instagram)

गोवा में चल रहे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में वरुण धवन (Varun Dhawan)  अपने पिता डेविड धवन (David Dhawan) के साथ पहुंचे थे. इस फेस्टिवल में वरुण धवन ने बॉलीवुड में अपने अभी तक के सफर के बारे में बातचीत की. वरुण ने बताया कि उन्होंने आमिर खान (Aamir Khan) प्रोडक्शन्स की एक फिल्म के लिए ऑडिशन दिया था. वरुण ने कहा कि, " मैंने 2011 में रिलीज हुई फिल्म 'धोभी घाट' के लिए ऑडिशन दिया था लेकिन मैं रिजेक्ट हो गया था." डेविड धवन ने वरुण के इस बयान पर कहा कि, "मैंने वरुण से बोला था कि वो पागल हो गया है जो धोभीघाट जैसी फिल्म करने जा रहा है. "

वरुण धवन ने बताया कि उन्हें यथास्थिति को तोड़ने वाली फ़िल्में बेहद पसंद थी. उन्होंने कहा कि, "मुझे ‘ब्लैक फ्राइडे’ काफी अच्छी लगी थी. श्रीराम राघवन की फिल्मों की ओर भी मेरा झुकाव था. अनुराग कश्यप की फिल्म से मैं अपना बॉलीवुड डेब्यू करने के लिए तैयार हो जाता."

यह भी पढ़ें- फिल्म 'कलंक' के सेट पर बुरी तरह जख्मी हुए वरुण धवन, देखें तस्वीर

हाल ही में खबर आई थी कि वरुण धवन फिल्म 'कलंक' के सेट पर बुरी तरह जख्मी हो गए थे. एक एक्शन सीक्वेंस को शूट करते हुए उन्हें यह चोट आई थी.

बता दें कि वरुण धवन ने सितंबर में रिलीज हुई फिल्म 'सुई धागा' में मुख्य भूमिका निभाई थी. इस फिल्म में उनके अपोजिट अनुष्का शर्मा को देखा गया था. यशराज फिल्म्स के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म का निर्देशन शरत कटारिया ने किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 26, 2018 04:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).