फिल्म 'कलंक' के सेट पर बुरी तरह जख्मी हुए वरुण धवन, देखें तस्वीर
वरुण धवन इन दिनों फिल्म 'कलंक' की शूटिंग में व्यस्त है. इसी बीच यह खबर सामने आई है कि फिल्म के सेट पर वह बुरी तरह जख्मी हो गए हैं. एक एक्शन सीक्वेंस को फिल्माते हुए उन्हें यह चोट आई है.
वरुण धवन इन दिनों फिल्म 'कलंक' की शूटिंग में व्यस्त है. इसी बीच यह खबर सामने आई है कि फिल्म के सेट पर वह बुरी तरह जख्मी हो गए हैं. एक एक्शन सीक्वेंस को फिल्माते हुए उन्हें यह चोट आई है. एक लीडिंग डेली की खबर के मुताबिक, "इस दृश्य में वरुण को एक दरवाजा उठाकर अपने कोएक्टर पर फेंकना था. वह ठीक तरीके से दरवाजा नहीं उठा पाए और इस वजह से उन्हें बांह पर गहरी चोट आई. उसी वक्त उनको मेडिकल ट्रीटमेंट दिया गया. हालांकि, वरुण शूटिंग से एक लंबा ब्रेक नहीं लेंगे क्योंकि निर्देशक अभिषेक वर्मन जल्द से जल्द फिल्म के इस शेड्यूल को खत्म करना चाहते हैं."
वरुन धवन ने इन्स्टाग्राम पर एक फोटो भी पोस्ट की है. तस्वीर देखकर ही लग रहा है कि उन्हें काफी चोट आई है. वरुण ने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि, "शुरू तूने किया, खत्म मैं करूंगा."
यह भी पढ़ें:- 'कलंक' को लेकर है कृति सेनन उत्साहित, देखें वीडियो
फिल्म 'कलंक' 1940 के दशक की पृष्ठभूमि पर निर्मित है. फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, आलिया भट्ट, संजय दत्त और माधुरी दीक्षित नेने भी अहम भूमिका में हैं. अभिषेक वर्मन इस फिल्म के निर्देशक हैं. इससे पहले वह फिल्म ' 2 स्टेट्स' का निर्देशन कर चुके हैं. करण जौहर फिल्म 'कलंक' को प्रोड्यूस कर रहे हैं और यह फिल्म 19 अप्रैल, 2019 को रिलीज होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 21, 2018 03:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

