वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की डांस फिल्म के नाम का हुआ खुलासा, इस दिन होगी रिलीज
वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की अपकमिंग डांस फिल्म काफी समय से चर्चा का विषय बनी हुई है. इस फिल्म के नाम को लेकर काफी सस्पेंस बना हुआ था लेकिन अब फिल्म का नाम रिवील हो चुका है
वरुण धवन (Varun Dhawan) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की अपकमिंग डांस फिल्म काफी समय से चर्चा का विषय बनी हुई है. इस फिल्म के नाम को लेकर काफी सस्पेंस बना हुआ था लेकिन अब फिल्म का नाम रिवील हो चुका है. साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है. वरुण धवन ने इस फिल्म से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. फिल्म का नाम गोविंदा (Govinda) के एक मशहूर गाने से इंस्पायर्ड है. यहां पर हम 'स्ट्रीट डांसर' (Street Dancer) नामक गीत की बात कर रहे हैं. जी हां, वरुण और श्रद्धा की इस फिल्म का नाम भी यही है. 'स्ट्रीट डांसर' इसी साल 8 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
वरुण धवन ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि, "गलियों में क्यों चले जब आप वहां पर नाच भी सकते हैं... एक रूल ब्रेकर बनो. इस 8 नवंबर को स्ट्रीट डांसर के साथ कदम से कदम मिलाएं."
Why walk on the streets when you can dance on them!
Be a rule breaker and come fall in step with #StreetDancer3d this 8th November. @streetdancer_ @ShraddhaKapoor @NoraFatehi @Tseries @itsBhushanKumar @Lizelle1238 @remodsouza @PDdancing pic.twitter.com/8DR0RTBwMl
— Varun Dhawan (@Varun_dvn) February 4, 2019
यह भी पढ़ें:- वरुण धवन के फैंस के लिए बुरी खबर, फिल्म शूटिंग के दौरान हुआ ये हाल !
आपको बता दें कि 'स्ट्रीट डांसर' में वरुण और श्रद्धा के अलावा नोरा फतेही (Nora Fatehi) को भी देखा जाएगा. इस फिल्म का निर्देशन रेमो डिसूज़ा (Remo D'Souza) कर रहे हैं. फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अगले शेड्यूल की शूटिंग लंदन में होगी. खबरों की माने तो फिल्म की टीम में इंटरनेशनल कोरियोग्राफर्स को भी शामिल किया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2019 06:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

