बॉलीवुड

वरुण धवन के फैंस के लिए बुरी खबर, फिल्म शूटिंग के दौरान हुआ ये हाल !

वरुण धवन इन दिनों रेमो डीसूजा की डांस फिल्म के लिए पंजाब में शूट कर रहे थे जब ये हुआ...

वरुण धवन के फैंस के लिए बुरी खबर, फिल्म शूटिंग के दौरान हुआ ये हाल !
(Photo Credits: Instagram)

वरुण धवन इन दिनों रेमो डीसूजा के साथ अपने आगामी प्रोजेक्ट को लेकर काफी व्यस्त हैं. वरुण (Varun Dhawan) जल्द ही रेमो की डांस फिल्म में नजर आएंगे. इस फिल्म के लिए उन्होंने शूटिंग भी शुरू कर दी है. हाल ही में वरुण इस फिल्म के लिए पंजाब (Punjab) में शूट कर रहे थे जहां से एक बुरी खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि वरुण धवन के घुटने में चोट (injured) लग गई है और इसके चलते उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

मुंबई मिरर की खबर के अनुसार, वरुण धवन अमृतसर, पंजाब में सोनम बजवा (Sonam Bajwa) के साथ एक जश्न से भरे सॉन्ग को शूट कर रहे थे. अंतिम दिन की शूटिंग सुबह 7 बजे से लेकर रात 2 बजे तक होनी थी जहां वरुण को तीन अलग डांस क्रू के साथ तीन डांस पीसेस शूट करने थे. इनमें वी बीटएबल, अर्बन क्रू और एन हाउस क्रू मौजूद है. वरुण ने एक स्टेप को तकरीबन 15 बार परफॉर्म किया जिसके चलते उनके घुटने में मोच आ गई और साथ ही पांव में भी उन्हें तकलीफ महसूस होने लगी.

 

View this post on Instagram

 

Nation of domination 👟. [keep working through the pain]#3prep @sushantkhatri148

A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on

इसके चलते वो वापस मुंबई (Mumbai) लौटे जहां वो फिजियोथेरेपी की मदद से अपना उपचार करा रहे हैं. वरुण इन दिनों रिकवर कर रहे हैं जिसके बाद फिल्म के अगले शेड्यूल के लिए उन्हें लंदन रवाना होना है. वहां 8 फरवरी को शूटिंग शुरू की जाएगी.

आपको बता दें कि वरुण धवन हाल ही में अनुष्का शर्मा के साथ फिल्म 'सुई धागा' में नजर आए. इसके बाद अब वो इस डांस फिल्म पर काम कर रहे हैं. इसी के साथ वो आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'कलंक' (Kalank) में भी नजर आएंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 02, 2019 08:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).