बॉलीवुड

Varun Dhawan के भाई रोहित के नाम पर है फेक अकाउंट, एक्टर ने फैंस को किया अलर्ट

वरुण धवन के भाई रोहित धवन का भी नाम शामिल हुआ है. वरुण धवन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फेक अकाउंट की तस्वीर शेयर कर उनके भाई के नाम से फेक अकाउंट चलाए जाने का खुलासा किया.

Varun Dhawan के भाई रोहित के नाम पर है फेक अकाउंट, एक्टर ने फैंस को किया अलर्ट
वरुण धवन (Photo Credits : Instagram)

बीते कुछ महीनों से बॉलीवुड स्टार्स का अक्सर सोशल मीडिया अकाउंट हैकर्स के निशाने में आ जाता हैं. पूजा हेगड़े (Pooja Hegde), तब्बू (Tabu), रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh), सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) और बिग बॉस (Bigg Boss) फेम धाकड़ गर्ल सोनाली फोगाट (Sonali Fogat) का सोशल मीडिया अकाउंट हैकर्स के निशाने में आ चुके हैं. अब इस कड़ी में वरुण धवन (Varun Dhawan) के भाई रोहित धवन (Rohit Dhawan) का भी नाम शामिल हुआ है. वरुण धवन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फेक अकाउंट की तस्वीर शेयर कर उनके भाई के नाम से फेक अकाउंट चलाए जाने का खुलासा किया.

वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर रोहित धवन के फेक अकाउंट का स्क्रीन शॉट शेयर किया. जिसके साथ वरुण धवन ने कैप्शन में लिखा,"हाय दोस्तों, मेरा भाई रोहित धवन का इंस्टाग्राम पर अकाउंट नहीं है. यह फेक अकाउंट है." यह भी पढ़े: Varun Dhawan संग शादी के बाद इस अंदाज में दिखीं Natasha Dalal, देखें उनकी ये लेटेस्ट खूबसूरत Photos

वरुण धवन (Photo Credits: Instagram)

बता दें की रोहित धवन ने 2011 में आई फिल्म 'देसी बॉयज' के जरिए अपनी पहली फिल्म का डायरेक्शन किया था. इस फिल्म में अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम नजर आए थे. इसके अलावा वरुण धवन और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म 'ढिशुम' भी रोहित धवन ने डायरेक्ट की है.

वरुण धवन ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ अलीबाग में पारंपारिक तरीके से शादी के सात फेरे लिए. जिसमें परिवार, करीबी दोस्त और बॉलीवुड के स्टार्स करण जोहर, मनीष मल्होत्रा और शशांक खेतान शामिल हुए थे. वर्कफ्रंट की बात करे तो वरुण धवन फिल्म 'जुग जुग जियो' में कियारा अडवाणी के साथ नजर आएंगे. इस फिल्म में नीतू कपूर, अनिल कपूर भी शामिल होंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2021 11:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).