बॉलीवुड

Valentine's Day Special Bhojpuri Song: Khesari Lal Yadav की 'ड्रीम में एंट्री' करती Akshara Singh का रोमांटिक म्यूजिक Video हुआ रिलीज 

भोजपुरी फिल्मों की पॉपुलर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने एक बार फिर वैलेंटाइन्स डे को खास बनाने की तैयारी कर ली है. फैंस के लिए इस बार वो अपना नया म्यूजिक वीडियो लेकर आई हैं जिसमें उनका बेहद हॉट और सेक्सी अवतार देखने को मिला.

Valentine's Day Special Bhojpuri Song: Khesari Lal Yadav की 'ड्रीम में एंट्री' करती Akshara Singh का रोमांटिक म्यूजिक Video हुआ रिलीज 
अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव (Photo Credits: Youtube)

Valentine's Day Special Bhojpuri Song: भोजपुरी फिल्मों की पॉपुलर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने एक बार फिर वैलेंटाइन्स डे को खास बनाने की तैयारी कर ली है. फैंस के लिए इस बार वो अपना नया म्यूजिक वीडियो लेकर आई हैं जिसमें उनका बेहद हॉट और सेक्सी अवतार देखने को मिला. सोशल मीडिया आज उनका ये गाना रिलीज कर दिया गया है जिसमें वो अपने बेहद ग्लैमरस अवतार में नजर आ रही हैं.

अक्षरा अपने इस गाने में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ इंटिमेट होती नजर आ रही हैं. गाने में ये दोनों कई प्रकार के आकर्षक गेटअप में एक दूसरे के साथ बेहद रोमांटिक स्टाइल में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. फैंस को इनके इस नए गाने का बेसब्री से इंतजार था जिसे अब यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है. रिलीज के महज कुछ घंटों में इसे 4 लाख से भी ज्यादा लाइक्स प्राप्त हुए हैं.

ये भी पढ़ें: Akshara Singh Photos: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपने फैशन स्टेटमेंट से मचा रही हैं तहलका

देखें अक्षरा और खेसारी का ये नया रोमांटिक सॉन्ग:

आपको बता दें कि भोजपुरी सिनेमा में एक से बढ़कर एक किरदार निभाने के बाद अक्षरा इन दिनों अपने इंडिपेंडेंट म्यूजिक अल्म्ब्स और ट्रैक्स से भी काफी तहलका मचा रही हैं. सोशल मीडिया पर उनके गानों को काफी पसंद किया जा रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2022 12:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).