बॉलीवुड

Twinkle Khanna Birthday: अक्षय कुमार ने पत्नी ट्विंकल खन्ना के जन्मदिन पर शेयर की क्यूट फोटो, लिखा दिल छू लेने वाला पोस्ट

अक्षय कुमार और ट्विंकल की शादी की 20 साल भी होने जा रहे हैं. इनके दो बच्चे हैं आरव और नितारा. अक्षय अपने परिवार के साथ भी क्वालिटी टाइम बिताना पसंद करते हैं.

Twinkle Khanna Birthday: अक्षय कुमार ने पत्नी ट्विंकल खन्ना के जन्मदिन पर शेयर की क्यूट फोटो, लिखा दिल छू लेने वाला पोस्ट
अक्षय कुमार आयर ट्विंकल खन्ना (Image Credit: Instagram)

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) बॉलीवुड के पॉपुलर कपल में से एक हैं. आज ट्विंकल खन्ना का जन्मदिन है. इस मौके पर उनके तमाम दोस्त और यार सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देते नजर आए. इस खास मौके पर अक्षय कुमार ने भी पत्नी ट्विंकल खन्ना को जन्मदिन की बधाई दी है. हालांकि हमेशा की तरह इसमें में अक्षय का अलग ही अवतार देखने को मिला. अक्षय कुमार ने ट्विंकल खन्ना के साथ एक फोटो शेयर की है और साथ ही एक दिल छू लेने वाला पोस्ट भी लिखा.

अक्षय इस फोटो में ट्विंकल खन्ना संग साइकल की सवारी का एन्जॉय करते दिखाई दे रहे हैं. इस फोटो को शेयर करने के साथ उन्होंने लिखा कि जिंदगी के फैसलों पर सवालिया निशान लगाने वाला एक और साल. लेकिन अच्छी बात ये है कि मुझे ये तुम्हारे साथ लेने हैं. हैप्पी बर्थडे टीना.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

आपको बता दे कि अक्षय कुमार और ट्विंकल की शादी की 20 साल भी होने जा रहे हैं. इनके दो बच्चे हैं  आरव और नितारा. अक्षय अपने परिवार के साथ भी क्वालिटी टाइम बिताना पसंद करते हैं.

फिल्मों की बात करें कि अक्षय कुमार ने लॉकडाउन के बाद से अब तक 3 फिल्मों की शूटिंग पूरी कर ली है. जबकि जनवरी महीने से वो चौथी फिल्म की शूटिंग करने जा रहे हैं. जबकि आने वाले समय में बॉक्स ऑफिस पर उनकी फिल्म सूर्यवंशी धमाका करती दिखाई दे सकती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 29, 2020 11:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).