बॉलीवुड

Tiger 3 Box Office Collection Day 3: सलमान खान की 'टाइगर 3' ने बॉक्स ऑपिस पर मचाया धमाल, फिल्म ने मंगलवार को किया 43 करोड़ से अधिक का कारोबार!

सलमान खान की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'टाइगर 3' ने पहले तीन दिनों में 144.50 करोड़ रुपये की कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. यह फिल्म सलमान खान की अब तक की सबसे बड़ी 3-दिवसीय ओपनिंग है.

Tiger 3 Box Office Collection Day 3: सलमान खान की 'टाइगर 3' ने बॉक्स ऑपिस पर मचाया धमाल, फिल्म ने मंगलवार को किया 43 करोड़ से अधिक का कारोबार!
YRF (Photo Credits: Instagram)

Tiger 3 Box Office Collection Day 3: सलमान खान की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'टाइगर 3' ने पहले तीन दिनों में 144.50 करोड़ रुपये की कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. यह फिल्म सलमान खान की अब तक की सबसे बड़ी 3-दिवसीय ओपनिंग है. फिल्म ने रविवार को पहले दिन 43 करोड़ रुपये, सोमवार को दूसरे दिन 58 करोड़ रुपये और मंगलवार को तीसरे दिन 43.50 करोड़ रुपये की कमाई की है. Tiger 3 Review: सलमान खान के तगड़े एक्शन और इमरान हाशमी की दमदार अदाकारी से भरी है 'टाइगर 3', 'पठान' की एंट्री फिल्म में दिवाली बोनस!

मास सर्किट्स में फिल्म की कमाई बहुत अच्छी हो रही है. नेशनल चेन में फिल्म की कमाई में पहले दिन के मुकाबले 5.48% की गिरावट आई है, लेकिन सिंगल स्क्रीन और मास सेंटरों में फिल्म की कमाई पहले दिन से भी ज्यादा रही है.

2023 की फिल्मों की बात करें तो 'टाइगर 3' की 3-दिवसीय कमाई तीसरी सबसे ज्यादा है.

    • जवान: 180.45 करोड़ रुपये
    • पठान: 161 करोड़ रुपये
    • टाइगर 3: 144.50 करोड़ रुपये

गौरतलब है कि यह आंकड़े सिर्फ हिंदी वर्जन के लिए हैं.आज बुधवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले सेमीफाइनल क्रिकेट मैच के कारण फिल्म की कमाई पर असर पड़ने की संभावना है.

मनीष शर्मा द्वारा डायरक्टेड फिल्म टाइगर 3, टाइगर फ्रैंचायजी की तीसरी फिल्म है. फिल्म में सलमान खान के अलावा कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी प्रमुख भूमिका में हैं. यह फिल्म दिवाली के मौके पर 12 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और दर्शकों को एंटरटेन करने में सफल है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 15, 2023 02:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).