बॉलीवुड

एक्ट्रेस माही विज ने शेयर किया बच्ची को पहली बार फीडिंग कराने का अनुभव

अभिनेत्री माही विज ने मातृत्व के उस एक विशेष क्षण को याद किया, जब उनकी बेटी तारा पैदा हुई थीं. पहली बार मां बनने के इस पल को माही ने सबसे कीमती कहा. माही का कहना है कि इस तरह का अनुभव न केवल भावुक कर देने वाला होता है बल्कि किसी भी मां की जिंदगी को पूरी तरह बदलने जैसा महसूस होता है.

एक्ट्रेस माही विज ने शेयर किया बच्ची को पहली बार फीडिंग कराने का अनुभव
माही विज (Photo Credits: Instagram)

अभिनेत्री माही विज (Mahhi Vij) ने मातृत्व के उस एक विशेष क्षण को याद किया, जब उनकी बेटी तारा पैदा हुई थीं. पहली बार मां बनने के इस पल को माही ने सबसे कीमती कहा. माही का कहना है कि इस तरह का अनुभव न केवल भावुक कर देने वाला होता है बल्कि किसी भी मां की जिंदगी को पूरी तरह बदलने जैसा महसूस होता है.

तारा के पैदा होने के बाद सबसे खास पल के बारे में बात करते हुए माही ने कहा, "तारा के पैदा होने के बाद उसे पहली बार फीडिंग कराने का अनुभव मेरे लिए बेहद भावुक व दिल को छू लेने वाला रहा. मैं वास्तव में उसे फीडिंग कराते वक्त रो पड़ी क्योंकि तभी मुझे मां बनने का अहसास पूरी तरह से हुआ." यह भी पढ़े: करीना कपूर खान ने मदर्स डे के मौके पर तैमूर अली खान के साथ शेयर की ये क्यूट फोटो

 

View this post on Instagram

 

Happy valentines from us to our Insta family @tarajaybhanushali spread love n happiness 🎬@thelooneylens

A post shared by Mahhi ❤️tara (@mahhivij) on

वह आगे कहती हैं, "उसे अपने शरीर के इतने पास रखना और उसे फीड करते हुए देखना एक खूबसूरत पल और अहसास रहा. मैं बेहद अभिभूत थी, मेरे पास बयां करने के लिए शब्द नहीं थे कि वह पूरा अनुभव कितना प्यारा था! सिर्फ एक मां ही इस अहसास को समझ सकती है और मेरे दिल में यह अहसास हमेशा जिंदा रहेगा."

अभिनेत्री और पति जय भानुशाली पिछले साल बच्ची के माता-पिता बने.

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2020 03:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).