तारा सुतारिया ने अपनी बहन पिया के साथ पुरानी फोटो को किया शेयर, कहा- हम दोनों 'बेबी मोमोज' की तरह दिख रहें हैं
बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी बहन पिया सुतारिया के साथ अपने बचपन की एक तस्वीर को साझा किया है. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "जाहिर है कि हम जुड़वां हैं. हम बेबी मोमोज की तरह दिख रहे हैं. पुचकारे जाने के लिए हमेशा तैयार."
बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया (Tara Sutaria) ने इंस्टाग्राम पर अपनी बहन पिया सुतारिया (Pia Sutaria) के साथ अपने बचपन की एक तस्वीर को साझा किया है. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "जाहिर है कि हम जुड़वां हैं. हम बेबी मोमोज की तरह दिख रहे हैं. पुचकारे जाने के लिए हमेशा तैयार."
अभिनय की बात करें, तो तारा हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) संग 'मसकली 2.0' (Masakali 2.0) में नजर आईं. यह साल 2009 में आई राकेश ओमप्रकाश मेहरा द्वारा निर्देशित फिल्म 'दिल्ली 6' (Delhi-6) का गाना है, जिसे प्रसून जोशी द्वारा लिखा गया है और जिसमें संगीत एआर रहमान का है. यह भी पढ़े: मरजावां एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने शेयर की हॉट बिकिनी फोटोज, बीच पर इस अंदाज में आईं नजर
View this post on Instagram
Evidently the needier twin @piasutaria 👯♀️ We look like baby momo’s #AlwaysUpForCuddles
आने वाले समय में तारा 'तड़प' (Tadap) में नजर आएंगी. मिलन लुथरिया की यह फिल्म तेलुगू हिट फिल्म 'आरएक्स 100' (RX100) की रीमेक है. फिल्म में वह सुनील शेट्टी के बेटे अहान (Ahan Shetty) संग दिखेंगी. अहान इसी फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे.
इसके साथ ही तारा मोहित सूरी की फिल्म 'एक विलेन 2' (Ek Villain 2) में भी हैं, जिसमें जॉन अब्राहम, आदित्य रॉय, दिशा पटानी जैसे और भी कलाकार नजर आएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on May 20, 2020 10:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

